बालिस्टरसिंह // पांकी :- पलामू जिला के पांकी प्रखण्ड के सुंड़ी पंचायत के बांदुबार गांव निवासी समाजसेवी मनीता सिंह ने कहा कि समाज में कंधे से कंधा मिला कर साथ दे रही महिलाएं राजनीति में भी आगे आना चाहती हैं। महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। समाज में नारी की स्थिति मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा। अगर महिलाओं को पंचायत क्षेत्र में ज्यादा मौका मिले तो महिलाएं पंचायत का भ्रष्टाचार को खत्म करके सर्वांगीण विकास करके दिखा देंगी। मनीता सिंह सुंड़ी पंचायत के समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सिंह की पत्नी हैं, जो बहुत ही मृदुल स्वभाव, मिलनसार और हमेशा गरीबों, पीड़ितों की सेवा करती हैं। झारखण्ड पंचायत चुनाव 2021 में पांकी प्रखण्ड के सुंड़ी पंचायत के मुखिया चुनाव में भावी उम्मीदवार के रूप में आम जनता से समर्थन मांग रही हैं। उन्होंने सुंड़ी पंचायत के मतदाताओं और समाज के सभी लोगों से समर्थन करने की अपील की हैं।समाज आज राजनीति को अछूत जैसी नजर से देखता है। आज अपने घर में बच्चों को लोग पढ़ाते हैं और उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बनाने की बात करते हैं। कोई भी अभिभावक या परिवार अपने बच्चे को यह नहीं कहता कि मेहनत से पढ़ो तुम्हें राजनीति करना है। समाज को यह धारणा बदलनी होगी। राजनीति से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अच्छे लोगों का आना जरूरी है।_
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी
विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी Report by santosh kumar prajapati भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...
-
विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी Report by santosh kumar prajapati भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...
-
भवनाथपुर कांडी मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर एक घायल।। ओस्ताज अंसारी की रिपोर्ट गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग पर द...
-
खेतों में उतरे किसान समय पर मौसम हुआ बेईमान #पलामू जिले के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी इलाकों में धान की...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें