News40 JHARKHAND लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News40 JHARKHAND लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

जितिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।।

जितिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।।
आज है नहाय-खाय 💙
जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जिउतिया पर्व या जितिया पर्व । 

स्पेशल मरुआ का रोटी,नूनी का साग,झिगनी का सब्जी आदि खाया जाता इस पर्व में । कहीं कहीं छोटकी मछरी (मछली) भी खाने की परंपरा है । 

घियुरा के पत्ता पर दही,चुरा,करुआ तेल का भोग लगाया जाता है । इसे पुत्र की लंबी आयु के लिए किया जाता है. कई विवाहित महिलाएं इसे पुत्र प्राप्ति के लिए भी करती हैं...

जितिया एक त्योहार है जिसमें निर्जला (बिना पानी के) उपवास पूरे दिन किया जाता है और माताओं द्वारा अपने बच्चों की भलाई के लिए मनाया जाता है। बिक्रम संवत के आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तीन-दिवसीय त्योहार मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से नेपाल एवम मिथिलांचल तथा भारतीय राज्यों बिहार , झारखंड , उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है।
इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की मंगल कामना लंबी उम्र और तरक्की के लिए करती हैं। यह व्रत 3 दिनों का होता है। सबसे खास बात ये है कि इस व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है। इसमें पानी भी निषेध होता है। यहां तक की मुंह में पानी तक ले नहीं सकते हैं। यह व्रत अश्विन महीने की सप्तमी से नवमी तक किया जाता है।व्रत का पहला दिन यानि की नहाय-खाय
इस व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है। इस दिन महिलएं सुबह उठकर पूजा-पाठ करती हैं। साथ ही दिन में एक बार भोजन करती हैं और फिर पूरे दिन कुछ भी नहीं खाती हैं। खाना भी अरवा होता है। प्याज, लहसुन और अन्य तरह की चीजों को इस भोजन में शामिल नहीं किया जाता है। इस भोजन के बाद से ही व्रत की शुरुआत होती है।इस व्रत को करने वाले व्रत शुरू करने से पहले सूर्योदय से पहले कुछ खा पी सकते हैं लेकिन सूर्योदय के बाद कुछ भी खाना-पीना मना हो जाता है। इसके बाद कुछ भी नहीं खा सकते हैं, यहां तक की पानी पीना भी वर्जित माना गया है। सूर्योदय से पहले जो आप खाना ग्रहण करेंगे उसमें सिर्फ मीठा होना चाहिए। खट्टा या तिखा खाना बिलकुल माना होता है। पारण के वक्त ही आप खा सकते हैं। पारण के बाद ये व्रत खत्म होता है। 


सोमवार, 20 सितंबर 2021

पत्थलगडा में रेस वैक्सीनेशन कार्य।

पत्थलगड़ा प्रखण्ड अंर्तगत लगाया गया कोरोना वेक्सिन।

रिपोर्ट सुमन कुमार की।✍️✍️✍️

चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है सभी लोग वैक्सीन लगाकर कोरोनावायरस सुरक्षित हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कोरोणा से लड़ने की शक्ति सभी के शरीर में वैकसीन के रूप में दी जा रही है इस वैकसीनेशन कार्यक्रम में लोग जगह से चल कर आ रहे हैं और गांव से आए लोग बढ़ चढ़कर इसमें सहयोग ले रहे हैं और अपने आप को करो ना सर सुरक्षित कर रहे हैंं।
हालांकि अभी पूरे देश में तीसरी लहर की आशंका है कहीं-कहीं राज्यों में तीसरा लहर का आगमन हो चुका है लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं लेकिन अभी झारखंड में तीसरी लहर की कोई सुगबुगाहट नहीं है तब तक सभी लोग वैक्सीन लेकर सुरक्षित हो जाएंगे अब देखना होगा झारखंड में तीसरी लहर आती हैं या नहीं या क्योंकि करोना की तीसरी लहर को झारखंड पहले से मार भगाने को तैयार है करोणा में वैक्सीन कितना कारगर होगा इस पर हम आपको हर खबरों से रूबरू कराते रहेंगे तब तक आप देखते रहिए हमारे चैनल न्यूज़ 40 करो ना अभी खत्म नहीं हुआ है आप अपने आप में सुरक्षित रहें 2 गज दूरी मास्क है जरूरी का पालन करते हुए बार बार साबुन से हाथ धोएं मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने और अपने परिवार का ख्याल रखें।।

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...