रविवार, 13 फ़रवरी 2022

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

Report by Raju Kumar Raja

पलामू जिले के सतबरवा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पांडेय प्रेम प्रकाश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बुनियादी विद्यालय के प्रशाल में शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के तीन सहायक शिक्षक तथा एक सहायक अध्यापक को भी भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतबरवा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी ने किया जबकि संचालन बुनियादी विद्यालय पोलपोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार शुक्ला ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में मेदिनीनगर सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बलराम पाठक , बी ई ई ओ रामानंद सिन्हा , अमरेंद्र पाठक समेत कई शिक्षा कर्मी के अलावा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय मध्य विद्यालय दुलसुलमा के छात्राओं के द्वारा आदिवासी नृत्य संगीत के साथ स्वागत कर किया गया । इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा में एक दिन सभी लोगों को सेवानिवृत्त होना पड़ता है। मगर सेवाकाल के दौरान कर्मनिष्ठाता को हमेशा याद किया जाता है।उन्होंने कहा कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा से जुड़े कर्मियों ने हमें हमेशा सहयोग तथा सम्मान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा ताकि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो सके। विदाई समारोह के दौरान श्री शर्मा को प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र, गीता, रामायण, सूटकेस आदि देकर विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्री शर्मा के बेदाग कार्यकाल को याद करते हुए अपना अपना उद्गार व्यक्त किया। वही प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक कन्हाई साहू ,राजेंद्र साहू, मो० समीमुल हक तथा सहायक अध्यापक बनौधी यादव को भी अंग वस्त्र के साथ रामायण और कुरान देकर विदाई दी गई। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार तिवारी, सुधीर कुमार दुबे, राजीव चौबे, विनय बिहारी पांडेय, राजीव रंजन, गोविंद प्रसाद, अर्पण कुमार गुप्ता, अभिषेक तिवारी,सुधीर कुमार मिश्र, विवेक सिन्हा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन सुषमा कुमारी, सहायक अध्यापक प्रखंड अध्यक्ष लल्लन साहू, मोहम्मद कैसर, अभिषेक उपाध्याय, मोहम्मद आरिफ, अर्जुन मेहता, अनीता भेंगड़ा, पल्लवी कुमारी समेत काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षा कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...