मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

झारखण्ड में आज से बढ़ेगा ठंड, जानिए हर रोज कितना गिरेगा तापमान।

झारखण्ड में आज से बढ़ेगा ठंड, जानिए हर रोज कितना गिरेगा तापमान

सहायक सूत्र : झारखंड // ठंडक धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रहा है और रात में ठंड बढ़ रही है। रविवार सुबह धनबाद शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा दिखा। पड़ोसी जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और संताल के सभी जिलों में कमोबेस माैसम धनबाद जैसा ही है। शनिवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा और शाम ढलने के बाद ठंड ने भी तेवर दिखाए। अगले कई दिनों तक सुबह कोहरा और या धुंध छाने और शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विभाग ने संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।
15 दिसंबर तक गिरेगा तापमान

15 दिसंबर तक हर रोज एक डिग्री तामपान गिरेगा। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को रात का तापमान 14 डिग्री पर रहा। रविवार को इसके 13 डिग्री पर जाने की संभावना है। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री पर रह सकता है।
हिमालय से आने वाली हवाएं बढ़ा रही ठंड

मौसम में ठंडक बढ़ने की वजह हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं हैं। तमिलनाडु में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से उस ओर से आने वाले बादल और हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवा के मिलने से कोहरे और धुंध की स्थिति बन रही है। मानसून के अध्ययनकर्ता डा एसपी यादव का कहना है कि तमिलनाडु में साइक्लोनिक सरकुलेशन बने रहने तक धनबाद का मौसम बदलता रहेगा। उस ओर जाने वाले बादल यहां हिमालय से आने वाली सर्द हवा से मिलेंगे। इससे ठंड का असर कम रहेगा। मौसम की यह स्थिति 20 नवंबर तक बने रहने की संभावना है।

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

अवैध पत्थर लोड करने के दौरान वन विभाग ने ट्रैक्टर को किया जप्त।

अवैध पत्थर लोड करने के दौरान वन विभाग ने ट्रैक्टर को किया जप्त।
 संवाददाता ओस्ताज अंसारी का रिपोर्ट

भवनाथपुर गढ़वा बनसानी सुरक्षित वन क्षेत्र के बरवारी पहाड़ से अवैध रूप से पत्थर लोड करते एक ट्रेक्टर को भवनाथपुर वनकर्मियों के द्वारा देखा गया।
जैसे ही वनकर्मियों पर ट्रेक्टर ड्राइवर की नजर पड़ी वैसे ही ट्रेक्टर ड्राइवर पत्थर अनलोड कर भाग गया।वनकर्मियों द्वारा ट्रेक्टर को घटनास्थल पर जब्त कर क्षेत्र कार्यालय परिसर ले आया गया।इसट्रेक्टर मालिक मनोज कुमार यादव पिता स्व.बालमुकुंद यादव ग्राम बनसानी थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के सुसंगत धाराओं के तहत वनवाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कार्रवाई में वन क्षेत्र पदाधिकारी के अलावा अनिल कुमार गिरी प्रभारी वनपाल,ओम प्रकाश उरांव प्रभारी वनपाल,सचित कच्छप वनरक्षी, दयाशंकर सिंह वनरक्षी एवं निशांत कुमार पप्पू वनरक्षी थाना के ए एस आई फिलिप्स टोपनो शामिल थे।

रविवार, 12 दिसंबर 2021

पारा शिक्षक-शिक्षा मंत्री बैठक: वार्ता असफल, वेतनमान से मुकरी झारखण्ड सरकार!


पारा शिक्षक-शिक्षा मंत्री बैठक: वार्ता असफल, वेतनमान से मुकरी झारखण्ड सरकार!

वरीय संवाददाता//न्यूज 40

पारा शिक्षक-शिक्षा मंत्री बैठक में झारखण्ड सरकार पारा शिक्षकों को वेतनमान से मुकर गई है। झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ पारा शिक्षकों के संगठन एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक के बाद ये फैसला हुआ है।जिसके बाद एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेता झारखण्ड सरकार के रुख पर नाराजगी जताई है। पारा शिक्षकों का कहना है कि वे झारखण्ड सरकार के रुख पर जिला स्तर पर बैठक कर आगे की रणनीति का फैसला लेंगे।एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य संजय दुबे ने झारखण्ड सरकार के रुख पर अफसोस जताते हुए कहा कि शिक्षा विभाग और सरकार पारा शिक्षकों के मुख्य मांग वेतनमान से अब मुकर रही है। बैठक में जो जानकारी विभाग की ओर से दी गयी उसके अनुसार वेतनमान की जगह मानदेय में बढ़ोतरी कर नियमावली बनाना चाह रही है, सरकार की ओर से जो प्रस्ताव दिए गए हैं उसके अनुसार टेट पास पारा शिक्षकों के लिए 50% मानदेय बढ़ोतरी और प्रशिक्षित पारा शिक्षकों के लिए 40% मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव के साथ नियमावली बनाना है।



पारा शिक्षकों से संबंधित सरकार का ड्राफट.....

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

JAC परीक्षा का रास्ता साफ, पढ़िए पूरी ख़बर।

JAC Board - Academic परीक्षा का रास्ता साफ
इस वक्त राजधानी रांची से आ रही बड़ी ख़बर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने JAC के अध्यक्ष के रूप रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सेवानिवृति प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार महतो को अध्यक्ष और केसीबी कॉलेज Bedo के प्रभारी प्राचार्य विनोद सिंह को बनाया उपाध्याक्ष।
उल्लेखनीय है कि JAC से आयोजित होने वाली मैट्रिक, इंटर परीक्षा में लगभग सात लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात परीक्षा कार्यक्रम 20 दिसंबर तक जारी हो सक्ता है।

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

बिजली के तार के चपेट में आने पुआल हुआ जलकर खाक

बिजली के तार के चपेट में आने पुआल हुआ जलकर खाक

संवादाता दिनेश कुमार मेहता 

पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत लोहरसी से गांव के नहर किनारे बिजली के तार के चपेट में आने से लगभग 200 बोझा धान का पुवाल जलकर मिनटों में खाक हो गया आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि किस तरह से राख का ढेर लगा हुआ है और भुक्तभोगी गायत्री देवी ने बताया कि हब्बा डब्बा मशीन से धान कट रहा था और बिजली का तार 11000 वोल्ट का काफी नजदीक से गुजारा गया है। जिसकी वजह से हवा चलने के बाद अचानक पुवाल में सट गया और पुआल जलकर खाक हो गया जिससे उनके माल मवेशी को खाने के लाले पड़ गए सब सालों भर अपने माल मवेशियों को कहां से भोजन उपलब्ध कराएंगे ।
एक तरफ जहां बिजली विभाग के द्वारा कॉन्टैक्टर के माध्यम से हर घर बिजली पहुंचाने का वादा तो आधा अधूरा करके छोड़ दिया गया आप तस्वीरों में साथ देख सकते हैं, कि किस तरह से कितने नजदीक से 11000 वोल्ट का तार गुजारा गया है आने वाले दिनों में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और जानमाल की क्षति पहुंचाने पड़ेगी जिसकी अनेकों बर सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को अब तक कान में जूं नहीं रहेंगी।उन्होंने कांट्रेक्टर के माध्यम से अपना काम नहीं करवाया अब इस खबर के बाद देखते हैं कि क्या असर होता है आखिर कब तक गरीबों का नुकसान होता रहेगा कब तक बिजली विभाग के पदाधिकारी मौन रहकर यह तमाशा देखते रहेंगे हर देखने वाली बात होगी तब तक हमारी नजर बनी रहेगी तब आप जुड़ें  रहिए न्यूज़ 40 के साथ।


मुख्यमंत्री हेमंत मेदिनीनगर में आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 8 अरब 59 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां बांटी

मुख्यमंत्री हेमंत मेदिनीनगर में आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 8 अरब 59 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां बांटी
 मुख्यमंत्री ने पलामू , गढ़वा व लातेहार जिले के 11 लाख 29 हज़ार 982 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी, नव नियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

 मुख्यमंत्री ने कहा - ग्रामीण व्यवस्था मजबूत बनाने के मकसद से बनाई जा रही योजनाएं

 मुख्यमंत्री का ऐलान- किसानों को राइस मिलों की मिलेगी सौगात, 29 दिसम्बर को रखी जाएगी आधारशिला

आपको आपका हक और अधिकार देने आपके द्वार पहुंच रही सरकार

 लोगों को मान- सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर दे रहे हैं

  सरकार की योजनाओं में आपकी सहभागिता राज्य के विकास को गति देगी

 पलामू प्रमंडल में 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का बिछेगा जाल : मुख्यमंत्री

वरिष्ठ संवाददाता पलामू संजय कुमार सिंह

पलामू // मेदिनीनगर :- ग्रामीण व्यवस्था की मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों, जरूरतमंदों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों , महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों समेत समाज के सभी वर्ग और तबके को केंद्र में रखकर पूरे होमवर्क के साथ कार्य योजनाएं बनाकर उसे धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। ये योजनाएं ग्रामीणों की दशा और दिशा को तय करेंगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मेदिनीनगर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार के अंतर्गत पलामू प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर दे रहे हैं। क्योंकि, इसी की बदौलत राज्य में विकास को गति मिलेगी ।
 आप सभी की सहभागिता और सहयोग से ही योजनाएं सफल होंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में कई ऐसे जटिल इलाके हैं। ऐसे में वहां सरकार की योजनाएं कैसे पहुंचेगी यह सहज ही समझा जा सकता है । वहीं, सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय आना पड़ता है । लेकिन, यहां काम कराने में कई कठिनाइयां पैदा होती है। अगर एक -दो प्रयास में भी उनके कार्य नहीं होते हैं तो फिर वे योजनाओं से जुड़ने की बात सोचना छोड़ देते हैं। इसी को ध्यान में रखकर आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आपको योजनाओं की जानकारी देने के साथ योजनाओं से जोड़ा भी जा रहा है । इसके लिए सरकार आपके द्वार पर आ रही है। आपसे आग्रह है कि आप अपना सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करें ।

 कार्यक्रम को मिल रही व्यापक सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविरों में जिस तरह लोग आ रहे हैं, वह यह बताने के लिए काफी है कि पूरे राज्य में यह कार्यक्रम बेहद सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में लगभग डेढ़ लाख शिकायतें मिल चुकी है। इसमे लगभग 1.30 लाख समस्याओं का निष्पादन किया जा चुका है।

 ग्रामीणों का खेत -खलिहान और पशुधन ही उनकी पूंजी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के पास ना घर में और ना ही बैंक में पैसा होता है। उनका खेत- खलिहान और पशुधन उनकी पूंजी है। इसी वजह से सरकार किसानों और पशुपालकों के लिए कई योजनाएं शुरू की है, ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी और ग्रामीण इलाकों में समृद्धि आ सके ।

 बेहतर प्रबंधन और आपके सहयोग से कोरोना को काबू में किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से सारी दुनिया की व्यवस्थाएं ठप्प हो गई थी । झारखंड भी इससे अछूता नहीं था। लेकिन, हमारी सरकार ने कोरोना और लॉकडाउन में भी जीवन और जीविका पर आफत नहीं आने दिया। एक ऐसी व्यवस्था बनाई, जहां किसी तरह की अफरा-तफरी देखने को नहीं मिली । दूसरे राज्यों से मरीजों ने यहां इलाज कराया । वहीं, पूरे देश को झारखंड ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराया । लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूरों की वापसी हुई । इस दौरान महिला मंडलों ने अपनी जान की चिंता किए बगैर लोगों को मुफ्त में भोजन कराया । इसके लिए उन्हें सलाम करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में सावधान और सतर्क रहें।

रोजगार सृजन पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर है । एक ओर नियुक्ति नियमावली बनाकर बड़े पैमाने पर खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, राज्य में अवस्थित निजी संस्थानों और उत्पादक कंपनियों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देने का भी प्रावधान किया गया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है । दुकान, होटल, सैलून, वाहन और उत्पादन यूनिट खोलने के साथ कई अन्य कार्यों के लिए भी सब्सिडी आधारित 25 लाख रुपए तक की पूंजी सरकार उपलब्ध करा रही है । मुख्यमंत्री ने हड़िया- दारू बेचकर जीविकोपार्जन करने वाली महिलाओं से कहा कि वे इसे छोड़ कर आजीविका का दूसरा साधन अपनाएं । उन्हें फूलो झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत आजीविका उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को पलाश ब्रांड के जरिए बाजार उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।  

 पेंशन के लिए अब लाभुकों की कोई संख्या सीमा की बाध्यता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पेंशन के लिए एपीएल और बीपीएल कार्ड धारी होगा अनिवार्य नहीं है । लाभुकों की संख्या सीमा की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है । 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के अलावा दिव्यांगों, विधवाओं और एकल महिला को पेंशन मिलेगा। 
पलामू प्रमंडल का होगा सर्वांगीण विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पलामू प्रमंडल के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। यहां अगले 2 सालों में पांच हज़ार करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछेगा। सिंचाई योजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपए का डीपीआर बनकर तैयार है । इसके अलावा पेयजल समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी । मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि झारखंड में राइस मिलों की आधारशिला 29 दिसंबर को रखी जाएगी।
जीवन के साथ लोगों को जीविका देने का काम कर रही सरकार: मिथिलेश ठाकुर
कायर्क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि इस कायर्क्रम का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को मिल रहा है। सरकार ने जीवन के साथ लोगों को जिविका देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में मुख्यमंत्री का पलामू प्रमंडल में यह तीसरा दौरा है। यह उनकी सकारात्मक सोच को दशार्ता है। उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, रोजगार सृजन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान सहित विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। 
सरकार के काम और इमानदारी का हो रहा गुणगाण: सत्यानंद भोक्ता

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभान्वित कर रही है। सरकार के काम और इमानदारी का चहुंओर गुणगाण हो रहा है। सरकार बुजूगोर्ं की लाठी एवं युवा की साथ है। कायर्क्रम के माध्यम से सरकार घर-घर पहुंच रही है। योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है और राज्य का विकास हो रहा है। 

विकास की राह पर पलामू प्रमंडल अग्रसर: आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चैधरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं विषय प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर पलामू प्रमंडल अग्रसर है। बंजर एवं अनुपयुक्त भूमि पर रसदार फलों की खेती से पलामू के किसान समृद्ध होंगे। यहां उपजने वाले रसदार फल जैसे संतरा, नींबू, मौसम्बी इत्यादि की गुणवता एवं स्वाद महाराष्ट्र के रसदार फलों से बेहतर है। किसानों को प्रसंस्करण तकनीक सहित माकेर्ट लिंकेज उपलब्ध कराने की कोशिश है। वनोपजों पर आश्रित लोगों को आथिर्क रूप् से आत्मनिभर्र बनाने हेतु पलाश, लाह, आदि के उत्पादों का मूल्य संवर्द्धन किया जा रहा है। पलामू के किसान तुलसी, ड्रैगन फ्रुट, थाई वेराईटी के अमरूद, काला धान, काला गेहूं, स्ट्राॅबेरी, नाशपाती, ब्राॅकली, मशरूम, औषधीय पौधों आदि की खेती में भी आगे आए हैं। तुलसी पिपरमिंट, पामा रोजा एवं लेमन ग्रास के ऐस्ट्रैक्शन प्लांट भी लगाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन इन क्षेत्रों के उद्यमियों को हर संभव सहायता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए मजबूत आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की पहुंच हर आदमी तक हो, इसके लिए मिशन मोड में काम हो रहा है। सरकार की फ्लैग्शीप स्कीमों के कायार्न्वयन की दिशा में सतत प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ लाख आवेदनों में से एक लाख से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है। जिन आवेदनों का आन स्पाॅट निष्पादन नहीं हो सका हो, उनका व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए समयसीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। 

11 लाख से ज्यादा लाभुकों को मिली सौगात

 समारोह में पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों के 11 लाख 29 हज़ार 982 लाभुकों के बीच 8 अरब 58 करोड़ 90 लाख 07 हज़ार 666 रुपए की परिसंपत्ति बांटी गई । इसमें मेदिनीनगर जिले के 5 लाख 63 हज़ार 678 लाभुकों के बीच 5 अरब 61 करोड़ 52 लाख 94 हज़ार 42 रुपए, गढ़वा जिले के 5 लाख 48 हज़ार 209 लाभुकों के बीच 2 अरब 53 करोड़ 92 लाख 50 हज़ार 324 रुपए और लातेहार जिले के 18 हज़ार 95 लाभुकों के बीच 43 करोड़ 44 लाख 63 हज़ार 300 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही कायर्क्रम को लेकर कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जेएसएलपीएस, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर आमजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त की गयी। निष्पादन योग्य मामनों का त्वरित निष्पादन किया गया। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से फोटो प्रदशर्नी भी लगाया गया। 
इन्होंने किया संबोधित:
कायर्क्रम में पांकी विधायक कुशवाहा डाॅ0 शशिभूषण मेहता, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, डालटनगंज विधायक आलोक चैरसिया, मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह चेरो, लातेहार विधायक वैजनाथ राम ने भी संबोधित किया। कायर्क्रम का संचालन राजश्री ने की। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पलामू उपायुक्त शशिरंजन ने किया। 
पुस्तक का हुआ विमोचन:
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि गणों द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पलामू द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। इसमें पलामू : विकास की राह पर और पलामू प्रमंडल में आपकी सरकार -आपके द्वार पुस्तक शामिल है । साथ ही कायर्क्रम से संबंधित वीडियो फिल्म का विमोचन किया गया। 
कायर्क्रम में इनकी रही उपस्थिति

मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के सचिव सह आपके अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार कायर्क्रम के पलामू, गढ़वा के नोडल पदाधिकारी कृपानंद झा, पथ निमार्ण विभाग के सचिव सुनील कुमार, पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा, गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, लातेहार उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, एएसपी सह एसडीपीओ के. विजय शंकर, पलामू के उप विकास मेद्या भारद्वाज, गढ़वा के उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र नारायण उपाध्याय, लातेहार के उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, उप निदेशक जनसंपकर् आनंद, नजारत उप समाहतार् शैलेश कुमार सिंह सहित पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कमर्चारी, लाभुक एवं आमजन उपस्थित थे।

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध- उपायुक्त पलामू!

See On YouTube Channel
गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध- उपायुक्त पलामू!


नन्दन कुमार //पांकी:-पांकी प्रखंड के माडन पंचायत मे आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे पलामू उपायुक्त शशिरंजन ने मनरेगा योजना के जाॅब कार्ड व महिला समूहो के बीच पचास लाख का लोन वितरित, दर्जनो महिला लाभुको के बीच उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन व वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन की स्वीकृति पत्र लाभुको के बीच वितरित किया।वही कई जरूरतमंदो के बीच कम्बल का भी वितरण किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने एक-एक करके सरकार के सभी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया व उसके लाभ लेने के तरीके भी उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 60 साल से ऊपर सभी लोगों का वृद्धा पेंशन सहजन योजना के तहत बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ आयकर दाता व सरकारी नौकरी वाले लोगो को इसका लाभ नही मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्गों के लिए योजना चला रही है जिसमें सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। वही कार्यक्रम में विभागों द्वारा लगाया गया स्टोलों का उपायुक्त ने निरीक्षण भी किया।वही महिला समूहों के बीच पचास लाख रुपए का ऋण भी वितरण किया। वही आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग ,बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित, मनरेगा, पेंशन सहित दर्जनों विभागों के स्टॉल लगे हुए थे जहां गांव से आए हुए लोग कार्यक्रम में लगे निबंधन के स्टॉल पर अपनी निबंधन करवा कर अपनी जरूरत अनुसार स्टॉल पर जाकर योजनाओं से संबंधित कार्य करवा रहे थे वही योजनाओ की जानकारी भी ले रहे थे। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ सह सीडीपीओ निर्भय कुमार के द्वारा कार्यक्रम की देखरेख व योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों के बीच दे रहे थे। मौके पर बीपीओ अभय कुमार दुबे, माडन पंचायत के मुखिया शाजदा बीबी, मुखिया पति रफीक अंसारी, संगलदीपा पंचायत के मुखिया हफीजुल अंसारी, जेएसएलपीएस के शिवसागर बड़ाईक, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत सेवक परशुराम प्रसाद सहित सभी प्रखंड कर्मी व अंचल कर्मी मौजूद थे।
रिर्पोट नंदन कुमार की✍️✍️✍️

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...