रविवार, 26 दिसंबर 2021

जूही और रिशु को किया गया इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित :--अविनाश

जूही और रिशु को किया गया इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित :--अविनाश


Report by Dharmendra Saw

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत कसमार हाई स्कूल के छात्रा जूही रानी एवं रिशु कुमारी का नाम इंस्पायर अवार्ड में चयनित होने पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के चेहरे पर खुशी का लहर व्याप्त है। नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जूही और रिशु ने गांव का नाम रोशन किया है उसके लिए हमारे तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!


गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

आइसा छात्र संगठन का सम्मेलन पांकी के तेतराई में संपन्न हुआ।

आइसा छात्र संगठन का सम्मेलन पांकी के तेतराई में संपन्न हुआ।
----------------------------------------
भगत सिंह और अम्बेडकर के सपनो की रक्षा की संकल्प लिया
.......................................
मो० हसीब की रिपोर्ट
----------------------------------------
पांकी पलामू :- पांकी प्रखण्ड अन्तर्गत तेतराई में सम्मेलन की शुरूवात आइसा राज्य कमेटी सदस्य मो शाहिद जी और गुड्डू जी के उद्घाटन वक्तव्य के साथ शूरू हुआ।
सम्मेलन में सस्ती शिक्षा, गुणवतपूर्ण शिक्षा तथा रोजगार की गारंटी के लिए. भगत सिंह और अंबेडकर के सपनों का भारत बनने और लोकतंत्र संविधान धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के संकल्प के साथ सम्मेलन सपन्न हुआ सर्वसहमति से अध्यक्ष मिन्नत परवीन,सचिव यस राज को बनाया गया।
सम्मेलन में 21 सद्स्य कमिटी गठित किया गया।
 कार्यक्रम के समापन वक्तय में ,अमित जी, सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बातों को रखा।
मौके पर गौतम कुमार,मो जावेद,मो जमशेद पवन कुमार विनय कुमार अजीत कुमार आरिफ़ अंसारी मो कैफ अमन कुमार पाण्डेय सत्यम पाण्डेय निकु कुमार अंकित कुमार अल्कमा खातून मिन्नत परवीन फिजा परवीन साब्बा परवीन रौशनी खातून ब्यूटी कुमारी खुशी गुड़िया प्रियंका कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे ,

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

ब्रह्मभोज में शामिल हुए मुखिया पत्ति सह समाजसेवी व अतिथिगण।

ब्रह्मभोज में शामिल हुए मुखिया पत्ति सह समाजसेवी व अतिथिगण
........................................
मो० हसीब की रिपोर्ट
----------------------------------------
पांकी पलामू :- पांकी प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत माड़न में सुदेश गुरुजी की माता जी की ब्रह्मभोज में शामिल हुए मुखिया पत्ति सह समाजसेवी व अतिथिगण रफीक अंसारी, मंतू शर्मा, बिनोद साव,प्रमोद कुमार मुना सिन्हा, सुदेश यादव, इश्वरी यादव, अजय यादव, असर्फी यादव, सोहराय यादव अदेश यादव, योगेन्द्र उरांव, सरजू मांझी समेत सैकड़ों गण्यामान शामिल हुए।

दाह शंस्कार में सैकडो़ लोग व क ई जनप्रतिनिधी शामिल हुए.........

दाह शंस्कार में सैकडो़ लोग व क ई जनप्रतिनिधी शामिल हुए
........................................
शोकाकुल परिवार वालों से मिलकर दुखः दुखः मे हर संभव मदद करने की भरोसा दिलाया
........................................
शोक की खबर सुनते ही परिजनो से मुलाकात करते गरीबो का मसिहा समाजसेवी सह मुखिया पत्ति रफीक अंसारी* *व मुखिया हफिजुल्लाह अंसारी
........................................
 मो० हसीब की रिपोर्ट
----------------------------------------
*पांकी:- पांकी प्रखंड अन्तर्गत पंचायत माड़न मे 100 वर्षियें वृद्ध महिला गाजो मति का आक्शमिक निधन हुआ बताते चले की सुदेश यादव उर्फ गुरुजी की माँ थी जो सप्ताह के अंदर से ही तबियत मे गड़बडी़ चल रही थी की अचानक चलते फिरते करीब शाम करीब 05:00 बजे आक्समिक निधन हो गया शोक की खबर सुनकर परिवार व रिश्तेदारो को रो रो कर बुरा हाल है कहते है।मौत तो एक दिन सब को आनी है पर जो गुजर गया वो दिन नही आएगी मिली जानकारी के अनुसार गुरुजी का पिता जी दो तीन वर्ष पहले ही निधन हो गया था खबर सुनते ही मौके पर माड़न मुखिया पत्ति सह समाजसेवी रफिक अंसारी व सकलदिपा मुखिया हफिजुल्ला अंसारी पहुंचकर शमसान घाट नदी मे दाह संस्कार मे शामिल होकर आत्मा की शांन्ति के प्रार्थना किए मौके पर असरफी यादव,सोहराय यादव,आदेश यादव,सुदेश यादव उर्फ गुरुजी,कामेश्वर यादव,विनेश्वर यादव, नईमुद्दीन साहब सेठ जी,मंतू शर्मा,इनरदेव यादव समेत सैकडो़ की संख्या मे शामिल थे।

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

पारा शिक्षकों के चेहरों पर आई मुस्कान, राज्य के पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक के नाम से जाने जाएंगे।

पारा शिक्षकों के चेहरों पर आई मुस्कान, राज्य के पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक के नाम से जाने जाएंगे

सहायक सूत्र :- झारखंड//रांची

राज्य के पारा शिक्षकों के लंबित मांगों पर सकारात्मक विचार किए जाने को लेकर झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद दिया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने वहां उपस्थित राज्य के शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो को भी धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पारा शिक्षकों को 60 वर्ष का सेवा स्थायीकरण, TET पारा शिक्षकों को 50% तथा NON TET पारा शिक्षकों को 40% मानदेय वृद्धि, आकलन परीक्षा पास करने के बाद 10% मानदेय बृद्धि बोनस के रूप में मिलने, प्रतिवर्ष 4% का वेतन बढ़ोतरी, पारा शिक्षकों का नाम अब सहायक अध्यापक किए जाने के निर्णय के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा मानदेय भुगतान हेतु फंड नही दिए जाने पर भी राज्य सरकार के योजना मद से नियमित मानदेय भुगतान किए जाने संबंधी राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत झारखंड राज्य प्रशिक्षत पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने किया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत कई वर्षों से पारा शिक्षकों के मांगों पर विचार नहीं किया जा सका था, परंतु हमारी सरकार ने पारा शिक्षकों के दर्द और समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मांगों को लेकर एक सकारात्मक रास्ता ढूंढने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमसभी लोग साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। सभी के साथ न्याय हो, इसी सोच के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। आप सभी पारा शिक्षक आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का काम करने वाले लोग हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास में आपकी भूमिका अहम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय सीमित संसाधनों के साथ आपसी समन्वय बनाकर आगे बढ़ने का है। आदरणीय गुरुजी के विचार के साथ चलकर समृद्ध झारखंड का सपना साकार करना है। गुरुजी सदैव पदाधिकारियों से कहते थे कि आपका काम जनता की सेवा करना है न कि शासक बनना। हमारी सरकार 20 वर्षों के टेढ़े-मेढ़े रास्ते को सीधा करने का कार्य कर रही है। एक-एक राज्यवासी हमारे परिवार के अंग हैं। कोई अलग नहीं है, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी प्रकार की नियुक्तियों में 75% स्थानीय लोग शामिल हो यह कानून बना रही है। हमारी सोच है कि झारखंड को अपने पैरों पर खड़ा करें। यहां के लोग सम्मान के साथ जीवन यापन करें इस निमित्त कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। आज आप सभी पारा शिक्षकों के चेहरे पर थोड़ी खुशी देखकर मुझे भी अच्छा लग रहा है। राज्य के पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक कहलाएंगे यह हर्ष का विषय है। विश्वास है कि आगे भी हमसभी लोग अपना सुख-दु:ख को बांटते हुए राज्य को नई दिशा देंगे।
मौके पर विधायक श्री सुदिव्य सोनू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सिद्दीक शेख, महासचिव श्री विकास चौधरी, प्रधान सचिव श्री सुमन कुमार, एकीकृत मोर्चा के संयोजक श्री विनोद बिहारी महतो, सदस्य श्री ऋषिकेश पाठक, श्री संजय दुबे, श्री सिंटू सिंह, श्री मोहन मंडल, एवं दशरथ ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

मां चंद्रावती पेट्रोल पंप का हुआ उद्घाटन।

मां चंद्रावती पेट्रोल पंप का हुआ उद्घाटन

पांकी से नन्दन कुमार की रिपोर्ट।।।

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ पर जरही चौक के समीप बहुप्रतीक्षित मां चंद्रावती पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूजन के बाद प्रोपराइटर नंदन कुमार के पिता बिरेंद्र प्रसाद के द्वारा फीता काटकर किया गया। वही प्रोपराइटर नंदन कुमार ने कहा कि पंप के खुलने से पांकी प्रखंड के लोगों में काफी खुशी है वही पहले पेट्रोल पंप से तेल लेने के लिए 4 किलोमीटर दूर तेल खर्च कर जाना पड़ता था जो कि अब लोगों को आसानी से पेट्रोल पंप पर तेल मिल जाएगा। जिससे व्यवसाईयो,किसानों, वाहन चालकों को अतिरिक्त खर्च से भी बचेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पंप पर तेल के अलावा प्रदूषण जांच व फ्री हवा भरने की भी सुविधा उपलब्ध है। वही इस पंप पर आए ग्राहकों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। 
साथ ही उद्घाटन के मौके पर पहुंचे लोगों ने पंप के खुलने से काफी खुश थे। उद्घाटन समारोह में मौके पर संजीव कुमार, विंध्याचल प्रसाद, चंदन कुमार, जनक प्रसाद, विजेंद्र प्रसाद, आभास कुमार, पांकी पूर्वी पंचायत मुखिया शंकर प्रसाद गुप्ता, पांकी प्रमुख उर्मिला देवी, सुनील सिंह,अमलेश ठाकुर, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।


17 वाहनों से वसूला गया ₹26500 का जुर्माना।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची
📧 ranchidpro.iprd@gmail.com
☎️ 0651-2213250
=========================
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 13 दिसंबर 2021
=========================
Report by: osataj ansari
=========================
अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट लगाने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी, एसपी ट्रैफिक ने चलाया संयुक्त जांच अभियान

सैकड़ों वाहनों की हुई जांच

जांच ऑन द स्पॉट उतरवाया गया नेम प्लेट

कागजात नहीं होने पर कई वाहनों पर लगाया गया जुर्माना

17 वाहनों से वसूला गया ₹26500 का जुर्माना
====================================
आज दिनांक 13 दिसंबर 2021 को जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), राँची श्री जीतवाहन उराँव एवं ट्रैफिक विभाग द्वारा कचहरी चौक में संयुक्त जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें अनाधिकृत रूप से सूचक बोर्ड/पट्ट (नेम प्लेट) का उपयोग कर रहे वाहनों के विरूद्ध फिर से जांच अभियान चलाया गया। साथ ही वाहन संबंधी अन्य कागजातों जैसे बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना बीमा, बिना लाईंसेंस इत्यादि को लेकर लगभग सैकड़ों वाहनों की जाँच की गई। 

जांच अभियान में दर्जनों वाहनों को अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट का उपयोग कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे वाहनों से जाँच स्थल पर ही नेम प्लेट उतरवाया गया एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 179 के तहत् दण्ड शुल्क वसूल किया गया। कुल 17 वाहनों से 26500.00 रूपये दण्ड शुल्क वसूल किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश उन ने बताया कि विभिन्न प्रकार के निजी/व्यवसायिक वाहनों में कई प्रकार के विशिष्ट सूचक बोर्ड/पट्ट अग्र एवं पार्श्व भाग में लगाये जा रहे हैं। विभिन्न रंगों में लिखे रहने से लोग के बीच वाहनों के विशिष्ट होने का संदेह उत्पन्न होता है एवं यातायात परिचालन प्रभावित होता है। कई अवसरों पर एम्बुलेंस जैसे वरीयता प्राप्त वाहनों को भी आवागमन में बाधा का सामना करना पड़ता है एवं परिवहन कर रहे रोगियों को परेशानियों होती है, साथ ही कई मामलों में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मौतों में वृद्धि होती है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जांच अभियान समय-समय पर नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी मोटरवाहन चालक/मालिक सरकारी अधिसूचना का अनुपालन करें।
जांच अभियान के दौरान रोड सेफ्टी मैनेजर जमाल एवं गौरव ने भी सुरक्षा से संबंधित निर्देश वाहन चालकों/ मालिकों को दिया।
=========================
➡️ कोविड-19 का 💉अवश्य लें
➡️ अफवाहों से ↔️ रहें
➡️ कोविड-19 वैक्सीन ✅ है
➡️ 😷 का इस्तेमाल करें
➡️ कोरोना नियमों का पालन करें
➡️ 🤒 खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो तो 👨🏻‍⚕️ से संपर्क करें
➡️ सफाई भी, 💊भी, कड़ाई भी-जीतेंगे कोरोना से 🥊 भी
=========================
#RanchiFightsCorona
#TeamPrdRanchi

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...