मंगलवार, 28 सितंबर 2021

पांकी सहित पूरे प्रखंड में केंद्र के कृषि क़ानून के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन,व सर्वदलीय बंदी का असर दिखा।

पांकी सहित पूरे प्रखंड में केंद्र के कृषि क़ानून के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन,व सर्वदलीय बंदी का असर दिखा....

 रिपोर्टर:- मो हसीब की।।

पलामू के पांकी प्रखंड में भाकपा माले नेता डॉक्टर बी एन सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष तौकीर आलम, नारो सिंह झामुमो, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा सहित कई कार्यकर्ताओं ने 27 सितंबर को केंद्र के कृषि क़ानून के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मिलकर पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक को जाम कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ में सैकड़ों की संख्या में किसान महिला- पुरुष मौजूद थे।
 ने एक स्वर में कहा कि जब किसान इस कानून से खुश नहीं है तो फिर यह कानून तत्काल रद्द कर देना चाहिए। कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला ने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के लिए यह कानून ले कर आई है। यदि सरकार इतनी ही किसानों की हितकारी है तो फिर एमएसपी की लिखित गारंटी दे। सोमवार को इस बंद का असर पूरे पलामू जिले में देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...