रविवार, 13 फ़रवरी 2022

मानव जनकल्याण फाउंडेशन के द्वारा गरीब असहाय बुजुर्गों महिला,बच्चों एवं पुरुष सभी को भोजन कराया गया :- भुनेश प्रजापति (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

मानव जनकल्याण फाउंडेशन के द्वारा गरीब असहाय बुजुर्गों महिला,बच्चों एवं पुरुष सभी को भोजन कराया गया :- भुनेश प्रजापति (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
 
Report by santosh kumar prajapati

पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत गांव बरवाखाड़ रानीताल में मानव जनकल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुनेश प्रजापति जी का कहना है कि हम सभी संस्था मेंबर अपनी-अपनी जन्मदिन घर में ना मना कर प्रकृति के गोद में बैठ कर मनाएं जिससे शुद्ध वातावरण, सूर्य का प्रकाश एवं कई प्राकृतिक चीज की अनुभूति होगी ।
मानव जनकल्याण फाउंडेशन अपने टीम के सर्वे के अनुसार अत्यंत पिछड़े गांव, बरवाखाड़ , रानीताल टेमराई जगह को चयनित किया गया क्योंकि संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
मानव जनकल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार जी का नई सोच नई उमंग के साथ अपने जन्मदिन का यादगार पल मनाएं। इनका कहना है यदि हम जैसे लोग गरीब असहाय के बीच में जाकर अपनी जन्मदिन मनाते हैं तो सभा में सभी व्यक्ति जो उपस्थित होते हैं उन सभी वयक्ति की कण-कण में ऊर्जा प्रवाहित होने लगता है और जो बातें मंच की ओर से बताया जाता है वह बाते बहुत ध्यान से सुनते हैं और अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे l
मानव जनकल्याण फाउंडेशन के पलामू प्रमंडल संरक्षक जटाधारी गुरुजी एक से एक टिप्स बताएं जो शिक्षा और स्वास्थ्य का रामबाण साबित होगा सभा में उपस्थित संस्था के राष्ट्रीय महासचिव राजु कुमार प्रजापति संस्था मजबूत और संस्था से जुड़े रहने की कई प्रकार की बातें बताएं इनका कहना है की संगठन में जुड़े रहने से अकेलापन और गरीबी कभी महसूस नहीं होता है l
संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम मंडल जी उपस्थित सभी बच्चों को अपने शब्दों में शिक्षा पर जोर दिया और कहा यदि बच्चों में लगन और उत्साह है और माता-पिता का सही निगरानी हो तो प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सरकारी स्कूल में शिक्षा मिलेगा और बच्चा आगे चलकर जिला अधिकारी बनेगा l  
संस्था के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष राजंती कच्छप जी* अपनी चंद शब्दों में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को एक से एक टिप्स दि जिससे महिला संगठन मजबूत हो, और अपने शब्दों में कही महिला घूंघट में नहीं अब अपने पैरों पर खड़ा होने लगी है सभा में दिनेश सिंह शिक्षक, प्रज्ञा कुमारी, आदित्य आनंद ,अनुराग आंनद और कई सदस्य गण उपस्थित थे ।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

Report by Raju Kumar Raja

पलामू जिले के सतबरवा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पांडेय प्रेम प्रकाश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन बुनियादी विद्यालय के प्रशाल में शनिवार को किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के तीन सहायक शिक्षक तथा एक सहायक अध्यापक को भी भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतबरवा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी ने किया जबकि संचालन बुनियादी विद्यालय पोलपोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार शुक्ला ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में मेदिनीनगर सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बलराम पाठक , बी ई ई ओ रामानंद सिन्हा , अमरेंद्र पाठक समेत कई शिक्षा कर्मी के अलावा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय मध्य विद्यालय दुलसुलमा के छात्राओं के द्वारा आदिवासी नृत्य संगीत के साथ स्वागत कर किया गया । इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि सरकारी सेवा में एक दिन सभी लोगों को सेवानिवृत्त होना पड़ता है। मगर सेवाकाल के दौरान कर्मनिष्ठाता को हमेशा याद किया जाता है।उन्होंने कहा कि सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा से जुड़े कर्मियों ने हमें हमेशा सहयोग तथा सम्मान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा ताकि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो सके। विदाई समारोह के दौरान श्री शर्मा को प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र, गीता, रामायण, सूटकेस आदि देकर विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने श्री शर्मा के बेदाग कार्यकाल को याद करते हुए अपना अपना उद्गार व्यक्त किया। वही प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक कन्हाई साहू ,राजेंद्र साहू, मो० समीमुल हक तथा सहायक अध्यापक बनौधी यादव को भी अंग वस्त्र के साथ रामायण और कुरान देकर विदाई दी गई। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार तिवारी, सुधीर कुमार दुबे, राजीव चौबे, विनय बिहारी पांडेय, राजीव रंजन, गोविंद प्रसाद, अर्पण कुमार गुप्ता, अभिषेक तिवारी,सुधीर कुमार मिश्र, विवेक सिन्हा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन सुषमा कुमारी, सहायक अध्यापक प्रखंड अध्यक्ष लल्लन साहू, मोहम्मद कैसर, अभिषेक उपाध्याय, मोहम्मद आरिफ, अर्जुन मेहता, अनीता भेंगड़ा, पल्लवी कुमारी समेत काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षा कर्मी उपस्थित थे।

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

Report by santosh Kumar Prajapati

नवा बाजार मंडल के पंचायत कंडा में हाई स्कूल के प्रांगण में ए 11 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठन करता अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने कहा हमारे देश में व्यभिचारी अंग्रेजों को खदेड़ने में एकता और अखंडता का मिसाल ढांचा तैयार किया उस महान सहानुभूति को देश कभी नहीं भूलेगा( शत शत नमन) तथा पार्टी की मजबूती के लिए महादेव प्रसाद यादव ने 51 रुपैया राशि जमा के अजय चंद्रवंशी ₹10 निर्मल यादव ₹10 गौरी शंकर सिंह ₹10 गुड्डू चंद्रवंशी, अशोक साव रू10, ₹10 निर्मल यादव ₹10 ₹10 तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अपना अपना पैसा जमा किया और फूल और मालाएं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महामंत्री पंकज चंद्रवंशी उपाध्यक्ष सविता देवी मंत्री मनोज कुमार गुप्ता ओबीसी मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष लोकेश मेहता निर्मल यादव तथा सैकड़ों, as कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित शामिल हुए निवेदक मंडल अध्यक्ष ,नवा बाजार ,महादेव प्रसाद यादव,मीडिया प्रभारी संजीत कुमार।

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

सिंदुआरी कला में शिव मंदिर भव्य उद्घाटन एवं प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शिव जल(कलश) यात्रा निकाला गया।

 सिंदुआरी कला में शिव मंदिर भव्य उद्घाटन एवं प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शिव जल(कलश) यात्रा निकाला गया।

सहायक सूत्र// चतरा:- कल 10-02-2022 गिद्धौर प्रखंड के ग्राम सिंदुआरी कला में शिव मंदिर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम एवं प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का आगाज हो गया साथी आज ग्राम सिंदुआरी कला के सैकड़ों शिव भक्तों ने जल यात्रा मे भाग लिया शिव कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने कलश लिया साथी विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा पाठ करा कर कलश को पूरे गांव में भ्रमण भक्ति संगीत के साथ हजारों शिव भक्तों के साथ किया गया,अगले 4 दिन तक चलने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में कई प्रकार के भक्ति संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम रखा गया है, ग्रामीणों में काफी हर्ष और उत्साह देखी जा रही है क्योंकि पूरा गांव भक्तिमय हो चुका है,मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा एवं उद्घाटन करने के लिए प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान पंडित को बुलाए गए हैं,विजय कुमार दांगी के अध्यक्षता एवं निगरानी में शिव मंदिर कला के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, विजय कुमार दांगी ने बताया कि हमारे गांव के महिला पुरुष बच्चे एवं तमाम ग्रामीणों में काफी हर्ष और उत्साह है क्योंकि हमारे गांव में मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं विधिवत तरीके से मंदिर के विद्वान पंडितों के द्वारा पूजा पाठ करते हुए मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि इस भव्य शिव मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के दरमियान कई प्रकार के भक्ति प्रवचन का भी कार्यक्रम रखा गया है एवं हमारे गांव के सुख शांति समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है साथ ही साथ पूरे गांव के सभी ग्रामीणों इस भव्य अनुष्ठान कार्यक्रम और धार्मिक भक्ति में सराबोर हो चुके हैं अध्यक्ष ने बताया कि हमारे गांव में शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ यह कार्यक्रम का संचालन हो रहा है,ग्राम सिंदुआरी कला मे भक्ति मय का माहौल देखा जा रहा है मंदिर के चारों तरफ सुंदर सजावट से इस कार्यक्रम का शोभा और बढ़ गया है, इस शिव मंदिर उद्घाटन समारोह एवं इसके प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को देखने के लिए दूरदराज के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है,
शिव मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अध्यक्ष विजय कुमार दांगी के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों युवाओं को दायित्व देते हुए टीम का गठन किए हैं जो टीम पूरे कार्यक्रम का देखरेख एवं नेतृत्व करेंगे,।
आज के इस भव्य कार्यक्रम एवं शिव जल यात्रा मे विजय दांगी,बृजेश सिन्हा,चमारी प्रसाद दांगी,प्रयाग दांगी, गौतम दांगी,विकास कुमार, निरंजन दुबे,रजनीकांत चौबे, रवि कुमार चौबे,संजय तेवारी,कैलाश राणा,रवि प्रियदर्शी,सतीश कुमार दांगी, मनोज कुमार दांगी,राजू महतो,पिंटू कुमार दांगी,सोनू कुमार दांगी,प्रदीप कुमार दांगी,पवन कुमार दांगी, शंकर साव,विश्वनाथ राम, राजेंद्र यादव,मुकेश यादव, विक्रम कुमार दांगी,केदार दांगी,मनीष कुमार,DSS गिद्धौर मुख्य संयोजक प्रभारी भाई सत्येन्द्र कुमार दांगी साथ ही कई गणमान्य लोगो एवं विभिन्न समुदायों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे,।

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

बच्चे ही देश के भविष्य है :-अविनाश देव

बच्चे ही देश के भविष्य है :-अविनाश देव

Report by santosh kumar prajapati

 संत मरियम स्कूल विद्यालय परिसर में जूनियर बच्चों का बड़ी गर्मजोशी और पूरे सत्कार के साथ स्वागत किया गया l सर्वप्रथम सभी बच्चो को तिलक और कुमकुम ,चंदन लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिषेक किया गया lलंबे अंतराल बाद स्कूल आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रहा है l इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि किसी भी देश के बेहतर निर्माण में बच्चों की भूमिका सर्वोपरि होता है l बच्चों के मुस्कान से ही घर परिवार और स्कूलों की शोभा बढ़ती है। लगभग 2 वर्षों से विरान पड़े स्कूलों में बच्चों के आने से मानो चारों तरफ खुशियां और इन बच्चों का प्यार का मौहाल नजर आ रहा है lऐसा कहा जाता है कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं अतःलंबे समय बाद बच्चों का अपने सहपाठियों के साथ मिलना,खुलकर हंसना बातें करना,बेहतर सामाजिक और शैक्षणिक माहौल का परिचायक हैl बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्कूल और यहां के सामाजिक माहौल का अमूल्य योगदान होता है l लंबे समय से दोस्तो , शिक्षकों और शिक्षा से दूर बच्चे लंबे समय बाद स्कूल आकार काफी खुश है l सभी शिक्षक भी अपने नौनिहालों से मिलकर काफी प्रसन्न है । कार्यक्रम को सफल बनाने में ,प्राचार्य कुमार आर्दश , उप- प्राचार्य एस बी साहा, गीताली दत्ता, फरहीन खातून, मुमताज बेगम, पुष्पी तिवारी, प्रिया सिन्हा, स्मिता बाला, पूजा अग्रवाल, शीतल प्रिया, अंशु कुमारी अलीशा गोयल, अंजली कुमारी, रेखा सिन्हा, पल्लवी कुमारी, मधु टोप्पो, सोनाली कुमारी, रश्मि सिंह, नाजिया महबूब सुमित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।।

8 हजार केजी जावा महुआ और 150 लीटर शराब नष्ट

8 हजार केजी जावा महुआ और 150 लीटर शराब नष्ट

Report by santosh kumar prajapati

पलामू :- अधीक्षक उत्पाद पलामू के निर्देशानुसार पथरा ओपी के सहयोग से अकौनी गांव झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के उत्तर में सुराही डैम के किनारे अवैध चुलाई शराब बनाने की अड्डे पर छापामारी की गई घटनास्थल पर 40,ड्रम तैयार जावा महुआ कुल 8000 k.g तथा 150 लीटर अवैध चुलाई शराब विनष्ट किया गया

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

आत्म निर्भर बनने के लिए जगरुकता अभियान चलाया गया।

आत्म निर्भर बनने के लिए जगरुकता अभियान चलाया गया। 

Report by Dharmendra Kumar saw

नेहरू युवा केन्द्र पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत कसमार गांव में आत्म निर्भर भारत के तहत आत्म निर्भर बनने के लिए जगरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना उच्च विद्यालय मे किया गया
मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अविनाश कुमार शिक्षक अशोक गुप्ता नकुल प्रसाद वीरेंद्र प्रभाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...