शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

सिंदुआरी कला में शिव मंदिर भव्य उद्घाटन एवं प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शिव जल(कलश) यात्रा निकाला गया।

 सिंदुआरी कला में शिव मंदिर भव्य उद्घाटन एवं प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शिव जल(कलश) यात्रा निकाला गया।

सहायक सूत्र// चतरा:- कल 10-02-2022 गिद्धौर प्रखंड के ग्राम सिंदुआरी कला में शिव मंदिर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम एवं प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का आगाज हो गया साथी आज ग्राम सिंदुआरी कला के सैकड़ों शिव भक्तों ने जल यात्रा मे भाग लिया शिव कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने कलश लिया साथी विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा पाठ करा कर कलश को पूरे गांव में भ्रमण भक्ति संगीत के साथ हजारों शिव भक्तों के साथ किया गया,अगले 4 दिन तक चलने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में कई प्रकार के भक्ति संगीत एवं प्रवचन कार्यक्रम रखा गया है, ग्रामीणों में काफी हर्ष और उत्साह देखी जा रही है क्योंकि पूरा गांव भक्तिमय हो चुका है,मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा एवं उद्घाटन करने के लिए प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान पंडित को बुलाए गए हैं,विजय कुमार दांगी के अध्यक्षता एवं निगरानी में शिव मंदिर कला के उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, विजय कुमार दांगी ने बताया कि हमारे गांव के महिला पुरुष बच्चे एवं तमाम ग्रामीणों में काफी हर्ष और उत्साह है क्योंकि हमारे गांव में मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं विधिवत तरीके से मंदिर के विद्वान पंडितों के द्वारा पूजा पाठ करते हुए मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा किया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि इस भव्य शिव मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम के दरमियान कई प्रकार के भक्ति प्रवचन का भी कार्यक्रम रखा गया है एवं हमारे गांव के सुख शांति समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है साथ ही साथ पूरे गांव के सभी ग्रामीणों इस भव्य अनुष्ठान कार्यक्रम और धार्मिक भक्ति में सराबोर हो चुके हैं अध्यक्ष ने बताया कि हमारे गांव में शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ यह कार्यक्रम का संचालन हो रहा है,ग्राम सिंदुआरी कला मे भक्ति मय का माहौल देखा जा रहा है मंदिर के चारों तरफ सुंदर सजावट से इस कार्यक्रम का शोभा और बढ़ गया है, इस शिव मंदिर उद्घाटन समारोह एवं इसके प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को देखने के लिए दूरदराज के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है,
शिव मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अध्यक्ष विजय कुमार दांगी के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों युवाओं को दायित्व देते हुए टीम का गठन किए हैं जो टीम पूरे कार्यक्रम का देखरेख एवं नेतृत्व करेंगे,।
आज के इस भव्य कार्यक्रम एवं शिव जल यात्रा मे विजय दांगी,बृजेश सिन्हा,चमारी प्रसाद दांगी,प्रयाग दांगी, गौतम दांगी,विकास कुमार, निरंजन दुबे,रजनीकांत चौबे, रवि कुमार चौबे,संजय तेवारी,कैलाश राणा,रवि प्रियदर्शी,सतीश कुमार दांगी, मनोज कुमार दांगी,राजू महतो,पिंटू कुमार दांगी,सोनू कुमार दांगी,प्रदीप कुमार दांगी,पवन कुमार दांगी, शंकर साव,विश्वनाथ राम, राजेंद्र यादव,मुकेश यादव, विक्रम कुमार दांगी,केदार दांगी,मनीष कुमार,DSS गिद्धौर मुख्य संयोजक प्रभारी भाई सत्येन्द्र कुमार दांगी साथ ही कई गणमान्य लोगो एवं विभिन्न समुदायों के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे,।

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

बच्चे ही देश के भविष्य है :-अविनाश देव

बच्चे ही देश के भविष्य है :-अविनाश देव

Report by santosh kumar prajapati

 संत मरियम स्कूल विद्यालय परिसर में जूनियर बच्चों का बड़ी गर्मजोशी और पूरे सत्कार के साथ स्वागत किया गया l सर्वप्रथम सभी बच्चो को तिलक और कुमकुम ,चंदन लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिषेक किया गया lलंबे अंतराल बाद स्कूल आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नज़र आ रहा है l इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा कि किसी भी देश के बेहतर निर्माण में बच्चों की भूमिका सर्वोपरि होता है l बच्चों के मुस्कान से ही घर परिवार और स्कूलों की शोभा बढ़ती है। लगभग 2 वर्षों से विरान पड़े स्कूलों में बच्चों के आने से मानो चारों तरफ खुशियां और इन बच्चों का प्यार का मौहाल नजर आ रहा है lऐसा कहा जाता है कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं अतःलंबे समय बाद बच्चों का अपने सहपाठियों के साथ मिलना,खुलकर हंसना बातें करना,बेहतर सामाजिक और शैक्षणिक माहौल का परिचायक हैl बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्कूल और यहां के सामाजिक माहौल का अमूल्य योगदान होता है l लंबे समय से दोस्तो , शिक्षकों और शिक्षा से दूर बच्चे लंबे समय बाद स्कूल आकार काफी खुश है l सभी शिक्षक भी अपने नौनिहालों से मिलकर काफी प्रसन्न है । कार्यक्रम को सफल बनाने में ,प्राचार्य कुमार आर्दश , उप- प्राचार्य एस बी साहा, गीताली दत्ता, फरहीन खातून, मुमताज बेगम, पुष्पी तिवारी, प्रिया सिन्हा, स्मिता बाला, पूजा अग्रवाल, शीतल प्रिया, अंशु कुमारी अलीशा गोयल, अंजली कुमारी, रेखा सिन्हा, पल्लवी कुमारी, मधु टोप्पो, सोनाली कुमारी, रश्मि सिंह, नाजिया महबूब सुमित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा ।।

8 हजार केजी जावा महुआ और 150 लीटर शराब नष्ट

8 हजार केजी जावा महुआ और 150 लीटर शराब नष्ट

Report by santosh kumar prajapati

पलामू :- अधीक्षक उत्पाद पलामू के निर्देशानुसार पथरा ओपी के सहयोग से अकौनी गांव झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र के उत्तर में सुराही डैम के किनारे अवैध चुलाई शराब बनाने की अड्डे पर छापामारी की गई घटनास्थल पर 40,ड्रम तैयार जावा महुआ कुल 8000 k.g तथा 150 लीटर अवैध चुलाई शराब विनष्ट किया गया

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

आत्म निर्भर बनने के लिए जगरुकता अभियान चलाया गया।

आत्म निर्भर बनने के लिए जगरुकता अभियान चलाया गया। 

Report by Dharmendra Kumar saw

नेहरू युवा केन्द्र पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत कसमार गांव में आत्म निर्भर भारत के तहत आत्म निर्भर बनने के लिए जगरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना उच्च विद्यालय मे किया गया
मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अविनाश कुमार शिक्षक अशोक गुप्ता नकुल प्रसाद वीरेंद्र प्रभाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खेल से सर्वांगीण विकास होगा है:-शैलु

खेल से सर्वांगीण विकास होगा है:-शैलु

सन्तोष कुमार प्रजापति //पलामू:-नेहरु यूवा केंद्र द्वारा बंदूवा चैनपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर उप महापौर मंगल सिंह, दिलिप पांडेय , विनीत पाण्डेय,दिनेश राम , अभय कुमार, गुडू पाण्डेय रौशन कश्यप चितरंजन,सुशील जी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार शैलु ने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है।युवाओं को खेलना जरूर चाहिए क्योंकि आज खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन है नही बल्कि रोजगार का भी साधन है। स्कूल एवं कॉलेजों में खेल अनिवार्य होना चाहिए,हमारे देश मे प्रतिभा की कमी नहीं है कमी हैसिर्फ संसाधन की,इस सब को मिलकर दूर करना होगा, तभी देश ,युवा विकास होगा।

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

पांकी के विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की देवी मां शारदे की वंदना में लीन रहे.....

पांकी के विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की देवी मां शारदे की वंदना में लीन रहे.....

समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर लिया आशिर्वाद.....

लौकेश कुमार//पांकी:-पांकी के कोनवाई, गोड़ियारी, बुढ़ाबार, हरिओमनगर, चंद्रपुर, डंडार,बांकी कला,बान्दुबार, बनखेता, हरना,तेतराई,सहित विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की देवी माँ शारदे की वंदना में लीन रहे।प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे,गलियों और मुहल्ले में माँ सरस्वती की स्थापित की गई हैं।आकर्षक लाईट,सजावट और धार्मिक संगीत वातावरण से भक्तिमय हो गया है।सरस्वती पूजा को लेकर छोटे बच्चे से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में इस वर्ष अन्य वर्षों के बजाय काफी उत्साह दिख रहा है।मालूम हो कि माघ महिने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी कहते हैं।अर्थात इसलिए इसी दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना की जाती हैं।इधर पांकी प्रखंड के समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बसंत पंचमी के अवसर पर सुड़ी व कोनवाई पंचायत के विभिन्न गांवों में आयोजित सरस्वती पूजा पंडालों का दौरा किया।साथ ही विभिन्न पूजा पंडालों में सरस्वती पूजा के अवसर पर मां का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किए।साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सुख-समृद्धि की माँ शारदे से कामना की।शैलेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दिया व सभी को मनोकामनाएं पूर्ण होने की माँ सरस्वती से कामना कीए।इस प्रकार पूरे पांकी प्रखंड में भक्तिमय से गुंज व ज्ञान की देवी मां शारदे की आराधना में लीन रहे।

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

भवनाथपुर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना।

भवनाथपुर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना।

Report by ओस्ताज अंसारी ।

भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से लोगों के द्वारा किया गया। वही विद्यालयों में प्रतिमा का स्थापित नही किया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक के द्वारा पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में माँ सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर आराधना किया गया। आपको बाते चलु की सरकार के निर्देश के बाद कोरोना गाइडलाइन जारी कर 22 माह के बाद स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय में माँ सरस्वती प्रतिमा का पूज अर्चना नही हो रहा है बच्चें सिर्फ माँ सरस्वती के चित्र पर ही एक एक कर पूजा अर्चना किया एवं विद्या का वही आर्शिवाद मांगा सक्सेस सांइस कोचिंग सेंटर में कोचिंग सेंटर का संस्थापक संजय प्रसाद यादव , और अजाद अंसारी ने अपने कोचिंग सेंटर में मां सरस्वती का का प्रतिमा को पुजा अर्चना की और बच्चे की उज्वल  भविष्य के कामनाए की।

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...