सोमवार, 27 सितंबर 2021

भारत बंद को लेकर किसानों ने निकाला मशाल जुलूस।।




रिपोर्टर :- धमेंद्र साव।

पलामू जिले के प्रखंड अंतर्गत कसमार पसहर गांव में किसानों के द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें भाकपा माले प्रखंड सचिव बिराज सिंह माले नेता विनोद सिंह नागेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इंकलाब जिंदाबाद, किसान बिल वापस लो, कृषि कानून वापस लो जैसे नारे भी लगाए और कल पूरे भारत बंद का आह्वान भी किया। 
माले नेता विराज सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है भाजपा सरकार कृषि कानून के जरिए किसानों को मजदूर बनाना चाहती है और अपने काले कानून किसानों पर थोपना चाहती है जिसे हम हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर किसी कानून वापस नहीं होगा तो हम लोग इससे भी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे अब देखना दिलचस्प होगा कि किसानों का यह भारत बंद और आंदोलन कितना हद तक सफल होता है इस पर हमारी नजर बनी रहेगी जब तक आप देखते रहिए हमारे चैनल न्यूज़ 40को।

पांकी बिजली ऑफिस में लगेगा एक बार फिर से सूद माफी कैंप।

पांकी बिजली ऑफिस में लगेगा एक बार फिर से सूद माफी कैंप

रिपोर्ट :- दिनेश कुमार मेहता को।।।
पलामू जिले में पांकी प्रखंड वासियों के लिए एक बार फिर से खुशखबरी बिजली विभाग के द्वारा दिया जा रहा है जहां पर लोगों को डीपीएस यानी सुद का पैसा माफ करके आप अपना बिजली बिल भर सकते हैं और भविष्य में बिजली के समस्याओं से दूर रह सकते हैं तो देर न करें और 27, 28, 29, 30 सितंबर को अपने पाकी प्रखंड के बिजली ऑफिस में जाकर अपना बिजली बिल जमा करें और इस ऑफर का लाभ उठाएं इसकी जानकारी बिजली विभाग के स्कूटीब इंजीनियर सरस्वती चंद्र मिश्रा के द्वारा दिया गया।
 क्योंकि यह मौका बिजली विभाग के द्वारा अंतिम बार दिया जा रहा हैं इसके बाद आप पर बिजली बिल बकाया रहने पर कार्रवाई भी हो सकती है तो आप देर ना करें निर्धारित तिथि को आकर अपना बिजली बिल बकाया जरूर भरें न्यूज़ 40 झारखंड द्वारा जनहित में जारी


रविवार, 26 सितंबर 2021

बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
👩🏻‍🌾👩‍💼👰🏻‍♀👩🏻‍🌾👩‍💼👰🏻‍♀
भारत में बेटियों को अलग महत्त्व दिया जाता है। बीते जमाने में बेटियों का बचपन में ही हाथ पीले कर दूसरे घर भेज दिया जाता था। उनकी भूमिका सिर्फ रसोई घर तक सीमित रह जाती थी। देश में आज भी कई स्थानों पर आंशिक रूप से यह कुप्रथा जारी है, लेकिन एक बड़े तबके की सोच बदल चुकी है, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए भी बेटी दिवस का काफी महत्व है।हर साल के सितम्बर महीने के आखिरी रविवार को डॉटर्स डे यानी बिटिया दिवस मनाया जाता है।
 इस वर्ष 26 सितम्बर 2021 को Daughter's Day मनाया जाएगा। बिटिया दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है बेटियों को भी बेटे के समान ही महत्व व सम्मान दिया जाए। इस खास दिन पर बेटियों को उनकी उपलब्धियों और उनके महत्व के बारे में बताया जाता है। साथ ही बेटियों को यह अहसास कराया जाता है कि वह बेटों से किसी भी तरह कम नहीं है। जिन परिवारों में बेटियां होती है, उन्हें माता-पिता कोई उपहार देते हैं। उनके साथ जश्न मनाते हैं।
खुदा की खूबसूरत मूरत होती है बेटियां,
बेटा हीरा तो अनमोल मोती हैं बेटियां,
बनाकर उन्हें बड़ा खुश होता है रब,
हर रिश्ते को बड़े प्यार से संजोती बेटियां।

शनिवार, 25 सितंबर 2021

एक्सीलेंट कंपटीशन प्वाइंट के एक विद्यार्थी को आर्मी में मिली नौकरी

एक्सीलेंट कंपटीशन प्वाइंट के एक विद्यार्थी को आर्मी में मिली नौकरी 

रिपोर्ट:- नवीन कुमार सिंह 

पलामू जिले के पांकी प्रखंड स्थित एक्सीडेंट कोचिंग सेंटर के एक विद्यार्थी कुमार ने आर्मी में सफलता प्राप्त की और आज कोचिंग संस्थान में आकर इस कोचिंग के पढ़ाई के बारे में प्रशंसा की और यहां के डायरेक्टर प्रमोद सर को धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि मैं अलग अलग शहरों रांची डालटेनगंज में जाकर पढ़ाई किया था ।
लेकिन हमें सबसे अच्छा मार्गदर्शन हमें एक्सीलेंट कंपटीशन पॉइंट से मिला और इसके बाद में सफलता प्राप्त हुई आप सभी लोग अगर अच्छी लगन से मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर आपके पास आएगी कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और आपको कभी नहीं सोचना है कि बड़े शहरों में कुछ अच्छी पढ़ाई होती है और हम छोटे जगह पर रहकर तैयारी कैसे कर सकते हैं तैयारी करने के लिए पिक्चर के मार्गदर्शन के बाद आपको सेल्फ स्टडी करना काफी जरूरत है जिसके बाद ही आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं इस मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर प्रमोद सिंह ने काफी खुशी जाहिर की और उनकी भविष्य की सफलता के कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया मौके पर कोचिंग के अनेकों छात्र-छात्राएं मौजूद थे!

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

पितृपक्ष यानी पितरों की पूजा का श्राद्ध कर्म 21 सितम्बर से शुरू

पितृपक्ष यानी पितरों की पूजा का श्राद्ध कर्म 21 सितम्बर से शुरू
पितृपक्ष यानी पितरों की पूजा का पक्ष 21 सितम्बर 2021 से शुरू हो चुके हैं। पितृपक्ष में पितरों का ध्यान और तर्पण विधि की जाती है, जिनकी वजह से हम इस दुनिया में हैं। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि पितृगण देवताओं के समान ही आशीर्वाद और श्राप देने की क्षमता रखते हैं। इनकी प्रसन्नता से परिवार में उन्नति और सफलता आती है और नाराजगी से परिवार में कोई न कोई परेशानी बनी रहती है। पितृ पक्ष का अंतिम श्राद्ध 6 अक्‍टूबर 2021 को होगा। इसमें किसी भी पक्ष में जिस तिथि को व्यक्ति की मृत्यु हुई हो, उनके नाम से श्राद्ध और ब्राह्मण भोज करवाया जाता है, जबकि पूरे पितृपक्ष में उनके नाम का जल दिया जाता है।

जियत पिता से दंगम दंगा, मरे पिता पहुचाये गंगा,
जियत पिता की न पूछी बात,मरे पिता को खीर और भात,
जियत पिता को घूंसे लात,मरे पिता को श्राद्ध करात,
जियत पिता को डंडा लठिया, मरे पिता को तोसक तकिया,
जियत पिता को कछु न मान, मरत पिता की पिंडा दान।।
माटी का एक नाग बना के, पुजे लोग लुगाया,
जिंदा नाग जब घर में निकले, ले लाठी धमकाया,
जिंदा बाप कोई न पूजे, मरे बाद पुजवाया,
मुठ्ठीभर चावल ले के कौवे को बाप बनाया,
यह दुनिया कितनी बावरी है, जो पत्थर पूजे जाए,
घर की चकिया कोई न पूजे, जिसका पीसा खाए.

सोमवार, 20 सितंबर 2021

पत्थलगडा में रेस वैक्सीनेशन कार्य।

पत्थलगड़ा प्रखण्ड अंर्तगत लगाया गया कोरोना वेक्सिन।

रिपोर्ट सुमन कुमार की।✍️✍️✍️

चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है सभी लोग वैक्सीन लगाकर कोरोनावायरस सुरक्षित हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कोरोणा से लड़ने की शक्ति सभी के शरीर में वैकसीन के रूप में दी जा रही है इस वैकसीनेशन कार्यक्रम में लोग जगह से चल कर आ रहे हैं और गांव से आए लोग बढ़ चढ़कर इसमें सहयोग ले रहे हैं और अपने आप को करो ना सर सुरक्षित कर रहे हैंं।
हालांकि अभी पूरे देश में तीसरी लहर की आशंका है कहीं-कहीं राज्यों में तीसरा लहर का आगमन हो चुका है लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं लेकिन अभी झारखंड में तीसरी लहर की कोई सुगबुगाहट नहीं है तब तक सभी लोग वैक्सीन लेकर सुरक्षित हो जाएंगे अब देखना होगा झारखंड में तीसरी लहर आती हैं या नहीं या क्योंकि करोना की तीसरी लहर को झारखंड पहले से मार भगाने को तैयार है करोणा में वैक्सीन कितना कारगर होगा इस पर हम आपको हर खबरों से रूबरू कराते रहेंगे तब तक आप देखते रहिए हमारे चैनल न्यूज़ 40 करो ना अभी खत्म नहीं हुआ है आप अपने आप में सुरक्षित रहें 2 गज दूरी मास्क है जरूरी का पालन करते हुए बार बार साबुन से हाथ धोएं मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने और अपने परिवार का ख्याल रखें।।

शनिवार, 18 सितंबर 2021

सामाजिक समरसता की संस्कृति को दें गति÷ कन्हाई लाल सिंह।

सामाजिक समरसता की संस्कृति को दें गति÷ कन्हाई लाल सिंह।

नवीन कुमार सिंह की रिर्पोट।।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के ग्राम कसमार में श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजन हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, पहुंचे बिहार से भोजपुरी गायक कलाकार पंकज प्रेमी और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
 मौके पर भाजयुमो तरहसी मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी श्री कन्हाई लाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा व कर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता की संस्कृति को दें गति और धार्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में समरसता व आपसी भाईचार होता है बरकरार। और समाज को बेहतर निर्माण में युवाओं की भागीदारी जरूरी होगा समाज की चौमुखी विकाश। मौके पर विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर साव, गुड्डू पासवान, सूर्यदेव पासवान , (शिक्षक) कमलेश कुमार, (शिक्षक) गिरेंद्र प्रभाकर, नागेन्द्र कुमार, अविनाश कुमार, मदन कुमार, कमिटी के अध्यक्ष अनिरुद्ध विश्वकर्मा, रामदत शर्मा, रजुरनजन कुमार, उपेन्द्र विश्वकर्मा, प्रवेश कुमार, आदि लोग मौजूद थे।

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...