सन्तोष कुमार प्रजापति //पलामू:-नेहरु यूवा केंद्र द्वारा बंदूवा चैनपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर उप महापौर मंगल सिंह, दिलिप पांडेय , विनीत पाण्डेय,दिनेश राम , अभय कुमार, गुडू पाण्डेय रौशन कश्यप चितरंजन,सुशील जी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार शैलु ने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है।युवाओं को खेलना जरूर चाहिए क्योंकि आज खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन है नही बल्कि रोजगार का भी साधन है। स्कूल एवं कॉलेजों में खेल अनिवार्य होना चाहिए,हमारे देश मे प्रतिभा की कमी नहीं है कमी हैसिर्फ संसाधन की,इस सब को मिलकर दूर करना होगा, तभी देश ,युवा विकास होगा।
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022
रविवार, 6 फ़रवरी 2022
पांकी के विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की देवी मां शारदे की वंदना में लीन रहे.....
पांकी के विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की देवी मां शारदे की वंदना में लीन रहे.....
समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर लिया आशिर्वाद.....
लौकेश कुमार//पांकी:-पांकी के कोनवाई, गोड़ियारी, बुढ़ाबार, हरिओमनगर, चंद्रपुर, डंडार,बांकी कला,बान्दुबार, बनखेता, हरना,तेतराई,सहित विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की देवी माँ शारदे की वंदना में लीन रहे।प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहे,गलियों और मुहल्ले में माँ सरस्वती की स्थापित की गई हैं।आकर्षक लाईट,सजावट और धार्मिक संगीत वातावरण से भक्तिमय हो गया है।सरस्वती पूजा को लेकर छोटे बच्चे से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में इस वर्ष अन्य वर्षों के बजाय काफी उत्साह दिख रहा है।मालूम हो कि माघ महिने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी कहते हैं।अर्थात इसलिए इसी दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना की जाती हैं।इधर पांकी प्रखंड के समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बसंत पंचमी के अवसर पर सुड़ी व कोनवाई पंचायत के विभिन्न गांवों में आयोजित सरस्वती पूजा पंडालों का दौरा किया।साथ ही विभिन्न पूजा पंडालों में सरस्वती पूजा के अवसर पर मां का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण किए।साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सुख-समृद्धि की माँ शारदे से कामना की।शैलेन्द्र कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दिया व सभी को मनोकामनाएं पूर्ण होने की माँ सरस्वती से कामना कीए।इस प्रकार पूरे पांकी प्रखंड में भक्तिमय से गुंज व ज्ञान की देवी मां शारदे की आराधना में लीन रहे।
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022
भवनाथपुर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना।
भवनाथपुर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना।
Report by ओस्ताज अंसारी ।
भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से लोगों के द्वारा किया गया। वही विद्यालयों में प्रतिमा का स्थापित नही किया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक के द्वारा पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में माँ सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर आराधना किया गया। आपको बाते चलु की सरकार के निर्देश के बाद कोरोना गाइडलाइन जारी कर 22 माह के बाद स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय में माँ सरस्वती प्रतिमा का पूज अर्चना नही हो रहा है बच्चें सिर्फ माँ सरस्वती के चित्र पर ही एक एक कर पूजा अर्चना किया एवं विद्या का वही आर्शिवाद मांगा सक्सेस सांइस कोचिंग सेंटर में कोचिंग सेंटर का संस्थापक संजय प्रसाद यादव , और अजाद अंसारी ने अपने कोचिंग सेंटर में मां सरस्वती का का प्रतिमा को पुजा अर्चना की और बच्चे की उज्वल भविष्य के कामनाए की।
प्रखंड क्षेत्र के अलावा सदर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा।
प्रखंड क्षेत्र के अलावा सदर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा।
Report by Raju Kumar Raja
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना सतबरवा तथा आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुई। रविवार को मुर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर कष्टों को हरने तथा विद्या, ज्ञान बुद्धि प्रदान करने का आराधना किया ।इस दौरान बालिका उच्च विद्यालय सतबरवा, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा,उमवि लोहरा पोखरी हरिजन टोला ,पुराना बस स्टैंड के अलावा कई मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों के अलावा कोचिंग संस्थानों में भी वीणा पुस्तक धारणी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। जबकि मेदनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे, पोलपोल, सिंदुरिया समेत कई गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें कई स्कूली बच्चों के अलावा कई श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर पूजा अर्चना किया। हालांकि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकार के गाइडलाइन को हर हाल में पूजा के दौरान मानने की अपील किया है ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। पुरोहित अक्षय वट नाथ पाठक ने बताया कि माता सरस्वती की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022
निर्माण हो रहे पानी टंकी में काम करने के दौरान एक मजदूर का हुआ मौत।मुआवजा के लिए परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार।
निर्माण हो रहे पानी टंकी में काम करने के दौरान एक मजदूर का हुआ मौत।
मुआवजा के लिए परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार।
Report by विजय कुमार साहू
गौरतलब हो कि खरौंधी थाना क्षेत्र के शिसरी गांव में सुधाकरा कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे पानी टंकी में शिसरि गांव निवासी सुमारू बैठा पिता नकछेदी बैठा का पानी टंकी में काम करने के दौरान मौत हो गया यह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी यह घटना की जानकारी मिलते हीं खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी उचित लाभ दिलाने का आश्वासन दिया यह घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से सुधाकरा कंपनी के संवेदक को दिया गया संवेदक ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली मृतक मजदूर सुमारू बैठा के परिजनों ने एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने मुआवजा के लिए कंपनी से अपनी मांग को लेकर अड़े रहे मृतक के परिजनों ने 2500000 लाख रुपए तथा एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने को लेकर अड़े हुए थे यह मुआवजा को लेकर कंपनी से संवेदक आलोक जी बहुत प्रयास किए लेकिन सफलता होने का नाम नहीं ले रहा था, तब तक भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने संवेदक से दुरभाश के माध्यम से बात कर उचित मुआवजा देने को कहा। साथ हीं साथ विधायक ने कहा कि अगर आप उचित मूल्य नहीं देते हैं तो आपका काम बंद करवा दूंगा इसलिए आप वह गरीब मजदूर को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दें ।
यह बात जब संवेदक से हुआ तो संवेदक में 1000000 लाख रुपए एवं मृतक के आश्रित को प्रतिदिन एक हाजिरी देने को कहा तब इस बात पर मृतक के परिजन तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने संवेदक को बंधक बनाकर रखा था सुधाकरा कंपनी के संवेदक आलोक जी ने मृतक के परिजनों को अभिलंब 1000000 लाख रुपए एवं एक व्यक्ति को नौकरी देने को कहा तब उनको बंधक से मुक्त कराया गया समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था ,
वही घटनास्थल पर मौजूद गढ़वा जिला सेवा दल के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे, खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई सुनील सिंह, एसआई सुखराम उरांव, खरौंधी प्रमुख धर्मराज पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, अशोक ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या कर विश्वकर्मा, समाजसेवी डॉक्टर रामनाथ मेहता, अरंगी मुखिया शिवकुमार यादव, सिसरी मुखिया महेंद्र शाह सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे।
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022
भावी मुखिया प्रत्याशी ने गरीबों के बिच बांटा कम्बल।
भावी मुखिया प्रत्याशी ने गरीबों के बिच बांटा कम्बल।
न्युज 40 झारखण्ड//पांकी:- पलामू जिले के पांकी प्रखंड के ढूब पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी संचन सिंह ने असहाय व गरीब लोंगो के बिच बाटा कम्बल।
साथ ही उन्होंने कहा यदि मैं सत्ता में आती हुँ तो हर समुदाय के लोंगो का विकास होंगा। पंचायत का समुचित विकास करूंगी। मुझे पुरी उम्मीद है की आम जनता मुझे सपोर्ट करेगी इस बार अगर जनता हमें आशीर्वाद देती है तो फिर हम अपने पंचायत की हर समस्या को अपनी समस्या समझ कर निदान करेंगे और हमेशा अपने पंचायत के विकास के बारे में दिन रात एक कर के हर गरीब असहाय और हर तबके के लोगों का सहयोग करेंगे।
जिससे हमारा पंचायत पूरे प्रखंड में अव्वल नंबर पर रहेगा हमारे पंचायत में विकास की गंगा बहेगी और हर तरह की सुविधा जो जनता को चाहिए, हम अपनी ओर से भरपूर कोशिश करके उसे लाने का प्रयास करेंगे तन मन धन समर्पित करके अपने पंचायत वासियों को हर एक जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मौके पर समाजसेवी कार्तिक सिंह सहीत दूब पचायत के कई लोग मौजूद थे।
पुल के अभाव में 10 किमी अधिक दूरी तय करते हैं ग्रामीण।
पुल के अभाव में 10 किमी अधिक दूरी तय करते हैं ग्रामीण।
Report by pintu Kumar Singh
नदी से पार हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, नेताओं, कसमार में ओपी पुलिस पिकेट प्रशासन,बड़े-बड़े हस्तियों की आने-जाने की ताता लगी रही पर किन्ही ने इस पुल बनाने की लाजमी नहीं समझे।
तरहसी सरकार ग्रामीण इलाकों में सड़क एवं पुलिया की सुविधा देने के मामले काफी पीछे है। आज भी लोगों को छोटे छोटे नदियों के कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों की जिन्दगी नारकीय बनी हुई है। ऐसा ही आलम कसमार पंचायत के कसीयाडीह गांव का है। पंचायती राज से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि अब गांव के विकास दिन बहुरंगे। लेकिन पंचायती राज के दस साल के कार्यकाल के बाद भी स्थिति जस के तस की बनी हुई है। बताते चले कि कसीयाडीह गांव में पुल नहीं बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। अन्य दिनों में तो काम चल जाता है परंतु वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती है। अगर यहां पुल बन जाता तो, मिटार, कसमार, पसहर, नवगढ़, आदि गांवों पांकी से सीधे जुड़ जाएंगे। बारिश के दिनों में कसीयाडीह के अन्य गांवों के लोगों का संपर्क पांकी से कट जाता है। नदी में पानी आ जाने के कारण उक्त गांवों की दूरी सात दस किमी बढ़ जाती है तथा लोगों को सोनपुरा बराज होकर घूमकर जाना होता है। लोग विवश होकर तेतराई आदि बाजारों का रुख कर लेते है।
कसीयाडीह गांव के ग्रामीण काफी समय से पुल की कर रहे हैं मांग, बारिश के दिनों में टापू बन जाता है गांव
क्या कहते हैं ग्रामीण
इस संबंध में गांव के ग्रामीण रंजन यादव ने कहा कि समस्या को सुनने सभी आते है पर समाधान कोई नहीं करता है। जिन्होंने भी समस्या सुना उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया। कार्य किसी ने नहीं किया।
रंजित कुमार ने बताया कि इस मार्ग के बंद हो जाने से काफी परेशानी होती है।राजकुमार पासवान बताते हैं कि यहां पर अन्य दिनों तो किसी प्रकार से कार्य चल जाता है। परेशानी बारिश के दिनों में होती है। बारिश के दिनों में स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है। अभिभावकों को हमेशा डर सा लगा रहता है। जिसके कारण बच्चों का स्कूल छूट जाता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी
विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी Report by santosh kumar prajapati भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...
-
विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी Report by santosh kumar prajapati भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...
-
पारा शिक्षकों के चेहरों पर आई मुस्कान, राज्य के पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक के नाम से जाने जाएंगे सहायक सूत्र :- झारखंड//रांची राज्य के पा...
-
Advanta seeds कम्पनी द्वारा लातेहार ज़िले के होसिर गाँव में पीएसी 807 प्लस धान पर फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया नितेश कुमार की रिर्पोट। ...