शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

प्रखंड क्षेत्र के अलावा सदर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा।

प्रखंड क्षेत्र के अलावा सदर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा।

Report by Raju Kumar Raja 

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना सतबरवा तथा आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुई। रविवार को मुर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर कष्टों को हरने तथा विद्या, ज्ञान बुद्धि प्रदान करने का आराधना किया ।इस दौरान बालिका उच्च विद्यालय सतबरवा, सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा,उमवि लोहरा पोखरी हरिजन टोला ,पुराना बस स्टैंड के अलावा कई मंदिरों तथा सार्वजनिक स्थलों के अलावा कोचिंग संस्थानों में भी वीणा पुस्तक धारणी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया। जबकि मेदनीनगर सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे, पोलपोल, सिंदुरिया समेत कई गांव में सरस्वती पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें कई स्कूली बच्चों के अलावा कई श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर पूजा अर्चना किया। हालांकि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकार के गाइडलाइन को हर हाल में पूजा के दौरान मानने की अपील किया है ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। पुरोहित अक्षय वट नाथ पाठक ने बताया कि माता सरस्वती की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

निर्माण हो रहे पानी टंकी में काम करने के दौरान एक मजदूर का हुआ मौत।मुआवजा के लिए परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार।

निर्माण हो रहे पानी टंकी में काम करने के दौरान एक मजदूर का हुआ मौत।
मुआवजा के लिए परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार।

Report by विजय कुमार साहू

गौरतलब हो कि खरौंधी थाना क्षेत्र के शिसरी गांव में सुधाकरा कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे पानी टंकी में शिसरि‌‌ गांव निवासी सुमारू बैठा पिता नकछेदी बैठा का पानी टंकी में काम करने के दौरान मौत हो गया यह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी यह घटना की जानकारी मिलते हीं खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी उचित लाभ दिलाने का आश्वासन दिया यह घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से सुधाकरा कंपनी के संवेदक को दिया गया संवेदक ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली मृतक मजदूर सुमारू बैठा के परिजनों ने एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने मुआवजा के लिए कंपनी से अपनी मांग को लेकर अड़े रहे मृतक के परिजनों ने 2500000 लाख रुपए तथा एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने को लेकर अड़े हुए थे यह मुआवजा को लेकर कंपनी से संवेदक आलोक जी बहुत प्रयास किए लेकिन सफलता होने का नाम नहीं ले रहा था, तब तक भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने संवेदक से दुरभाश के माध्यम से बात कर उचित मुआवजा देने को कहा। साथ हीं साथ विधायक ने कहा कि अगर आप उचित मूल्य नहीं देते हैं तो आपका काम बंद करवा दूंगा इसलिए आप वह गरीब मजदूर को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दें ।
यह बात जब संवेदक से हुआ तो संवेदक में 1000000 लाख रुपए एवं मृतक के  आश्रित को प्रतिदिन एक हाजिरी देने को कहा तब इस बात पर मृतक के परिजन तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने संवेदक को बंधक बनाकर रखा था सुधाकरा कंपनी के संवेदक आलोक जी ने मृतक के परिजनों को अभिलंब 1000000 लाख रुपए एवं एक व्यक्ति को नौकरी देने को कहा तब उनको बंधक से मुक्त कराया गया समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था ,
वही घटनास्थल पर मौजूद गढ़वा जिला सेवा दल के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे, खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई सुनील सिंह, एसआई सुखराम उरांव, खरौंधी प्रमुख धर्मराज पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, अशोक ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्या कर विश्वकर्मा, समाजसेवी डॉक्टर रामनाथ मेहता, अरंगी मुखिया शिवकुमार यादव, सिसरी‌ मुखिया महेंद्र शाह सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

भावी मुखिया प्रत्याशी ने गरीबों के बिच बांटा कम्बल।

भावी मुखिया प्रत्याशी ने गरीबों के बिच बांटा कम्बल।


न्युज 40 झारखण्ड//पांकी:- पलामू जिले के पांकी प्रखंड के ढूब पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी संचन सिंह ने असहाय व गरीब लोंगो के बिच बाटा कम्बल।
साथ ही उन्होंने कहा यदि मैं सत्ता में आती हुँ तो हर समुदाय के लोंगो का विकास होंगा। पंचायत का समुचित विकास करूंगी। मुझे पुरी उम्मीद है की आम जनता मुझे सपोर्ट करेगी इस बार अगर जनता हमें आशीर्वाद देती है तो फिर हम अपने पंचायत की हर समस्या को अपनी समस्या समझ कर निदान करेंगे और हमेशा अपने पंचायत के विकास के बारे में दिन रात एक कर के हर गरीब असहाय और हर तबके के लोगों का सहयोग करेंगे।
 जिससे हमारा पंचायत पूरे प्रखंड में अव्वल नंबर पर रहेगा हमारे पंचायत में विकास की गंगा बहेगी और हर तरह की सुविधा जो जनता को चाहिए, हम अपनी ओर से भरपूर कोशिश करके उसे लाने का प्रयास करेंगे तन मन धन समर्पित करके अपने पंचायत वासियों को हर एक जरूरत को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मौके पर समाजसेवी कार्तिक सिंह सहीत दूब पचायत के कई लोग मौजूद थे।

पुल के अभाव में 10 किमी अधिक दूरी तय करते हैं ग्रामीण।

पुल के अभाव में 10 किमी अधिक दूरी तय करते हैं ग्रामीण।

Report by pintu Kumar Singh

नदी से पार हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, मंत्री, विधायक, नेताओं, कसमार में ओपी पुलिस पिकेट प्रशासन,बड़े-बड़े हस्तियों की आने-जाने की ताता लगी रही पर किन्ही ने इस पुल बनाने की लाजमी नहीं समझे।
तरहसी सरकार ग्रामीण इलाकों में सड़क एवं पुलिया की सुविधा देने के मामले काफी पीछे है। आज भी लोगों को छोटे छोटे नदियों के कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों की जिन्दगी नारकीय बनी हुई है। ऐसा ही आलम कसमार पंचायत के कसीयाडीह गांव का है। पंचायती राज से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि अब गांव के विकास दिन बहुरंगे। लेकिन पंचायती राज के दस साल के कार्यकाल के बाद भी स्थिति जस के तस की बनी हुई है। बताते चले कि कसीयाडीह गांव में पुल नहीं बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। अन्य दिनों में तो काम चल जाता है परंतु वर्षा के दिनों में काफी परेशानी होती है। अगर यहां पुल बन जाता तो, मिटार, कसमार, पसहर, नवगढ़, आदि गांवों पांकी से सीधे जुड़ जाएंगे। बारिश के दिनों में कसीयाडीह के अन्य गांवों के लोगों का संपर्क पांकी से कट जाता है। नदी में पानी आ जाने के कारण उक्त गांवों की दूरी सात दस किमी बढ़ जाती है तथा लोगों को सोनपुरा बराज होकर घूमकर जाना होता है। लोग विवश होकर तेतराई आदि बाजारों का रुख कर लेते है।
कसीयाडीह गांव के ग्रामीण काफी समय से पुल की कर रहे हैं मांग, बारिश के दिनों में टापू बन जाता है गांव

क्या कहते हैं ग्रामीण

इस संबंध में गांव के ग्रामीण रंजन यादव ने कहा कि समस्या को सुनने सभी आते है पर समाधान कोई नहीं करता है। जिन्होंने भी समस्या सुना उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया। कार्य किसी ने नहीं किया।
रंजित कुमार ने बताया कि इस मार्ग के बंद हो जाने से काफी परेशानी होती है।राजकुमार पासवान बताते हैं कि यहां पर अन्य दिनों तो किसी प्रकार से कार्य चल जाता है। परेशानी बारिश के दिनों में होती है। बारिश के दिनों में स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है। अभिभावकों को हमेशा डर सा लगा रहता है। जिसके कारण बच्चों का स्कूल छूट जाता है।
 रामदेव मांझी ने कहा कि जिला प्रशासन इसकी जांच करते हुए अविलंब इस जायज मांग को पूरा करें ताकि हम सबों का जीवन यापन सामान्य हो सके।

ग्राम सभा में पारीत प्रस्ताव को समाजसेवीका महिला शर्मा रंजनी के माध्यम से मांग पत्र उपायुक्त महोदय तक पहुंचाने का लिया गया निर्णय।।।

ग्राम सभा में पारीत प्रस्ताव को समाजसेवीका महिला शर्मा रंजनी के माध्यम से मांग पत्र उपायुक्त महोदय तक पहुंचाने का लिया गया निर्णय।।।


Report by ओस्ताज अंसारी।

ग्राम मकरी टोला धांनगरडिहा खेल मैदान के प्रांगण में पंचायत के उप मुखिया श्री विजय उरांव जी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नांकित प्रस्ताव पारित किया गया।
1. पूर्व का खेल मैदान का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान मकरी किया गया।
 2. भगवान बिरसा मुंडा खेल मैदान ग्रुप मकरी बनाने का निर्णय लिया गया।
 3. उक्त खेल मैदान बहुत पुराना होते हुए भी वन सीमा के अंदर पड़ने के कारण सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है । जिसके लिए ग्रामसभा के माध्यम से उपायुक्त महोदय के नाम मांग पत्र तैयार कर क्षेत्र की समाजसेविका महिला, पूर्व सह भावी जिला परिषद प्रत्याशी रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी के माध्यम से वन विभाग द्वारा एनओसी प्राप्त करते हुए खेल मैदान बनाने का मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।
4. सर्वसम्मति से भगवान बिरसा मुंडा खेल ग्रुप मकरी का कमेटी गठन को लेकर आगामी दिनांक 13.02, 2022 को एक बैठक रखा गया है।
ग्राम सभा में उपस्थित सभा अध्यक्ष सह उप मुखियां श्री विजय उरांव, समाजसेवी ग्राम रोहिनियां निवासी कुंदन कुमार ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू कुमार ठाकुर, गांव के कृष्णादेव उरांव, बच्चन सिंह रक्षा सिंह राकेश उरांव, जीकेश उरांव इत्यादि सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता उपस्थित होकर मांग पत्र पर अपना हस्ताक्षर बनाया है।

फाइनल सेटेलमेंट कि सुची को लेकर मजदूर पहुंचे एडीएम बिल्डिंग।।।

फाइनल सेटेलमेंट कि सुची को लेकर मजदूर पहुंचे एडीएम बिल्डिंग।।।

Report by ओस्ताज अंसारी


गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के बन्दी के दो वर्ष के बाद मजदूरो का फाइनल सेटलमेंट (अंतिम भुगतान) पर मुहर लगने के बाद भवनाथपुर तुलसीदामर डोलोमाइट खदान पूर्ण रूप से बंद हो गया। फाइनल सेटलमेंट को लेकर मंगलवार को खदान समूह के मजदूर दो फाड़ में दिखे। बीते 28 दिसंबर 2021 को पटना में केंद्रीय श्रमायुक्त व क्षेत्रीय श्रमायुक्त के कोर्ट में सेल प्रबंधन एटक, इंटक ददई गुट, इंटक त्रिपाठी गुट, पलामू खान मजदूर संघ व मजदूरो के बीच फाइनल सेटलमेंट पर सहमति बनी थी, जिसमे फाईनल सेटलमेंट भुगतान से पूर्व मजदूरो के अंतिम भुगतान की पूर्ण राशि का सेल के प्रशासनिक भवन गेट पर परचा चस्पा कर दिया जायेगा।मजदूर फाइनल सेटलमेंट की भुगतान को लेकर जब मेसर्स आरएस ग्रेवाल कम्पनी के पार्टनर शिवपूजन यादव के आवास सह कार्यालय पहुंचे तो कहा गया कि अंतिम भुगतान के स्लीप पर जो मजदूर अंगूठा लगाते है, वो अंगूठा लगाये और जो मजदूर हस्ताक्षर करते है, वो हस्ताक्षर करें। इस पर कुछ मजदूरो ने कंपनी की बात को मानते हुए अंतिम भुगतान स्लीप पर अंगूठा व हस्ताक्षर कर दिये, जबकि अधिकांश मजदूर इसका विरोध करते हुए सेल के प्रशासनिक भवन पहुंच गए और वहाँ भी अंतिम भुगतान का सूची टांगा हुआ नही देखकर नाराज हो गए। मजदूरो के आक्रोशित होने की सूचना मिलते ही भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सेल प्रशासनिक भवन पर पहुंचे व मजदूरो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मजदूर जयकुमार राम, शंभु राम, लखन राम, लल्लू राम आदि लोगो ने बताया कि ठेका कंपनी के द्वारा खदान में काम करने के दौरान मजदूरी भुगतान उनके बैंक खाते में जाता रहा उस समय किसी मजदूर ने अंगूठा या हस्ताक्षर नही किया। लेकिन आज अंतिम भुगतान पर किस मजदूर को कितना राशि मिल रहा है, यह बिन बताये कंपनी द्वारा अंतिम भुगतान स्लीप पर मजदूरो का अंगूठा का निशान और हड़ताक्षर करवाया जाना गलत है, इससे सेल प्रबंधन और ठेका कंपनी की बीच साजिस की प्रतीत हो रही है। 
फाइनल सेटलमेंट को लेकर मजदूरो से अंगूठा और हस्ताक्षर करवाये जाने के सवाल पर मेसर्स आरएस ग्रेवाल कम्पनी के पार्टनर अभय प्रसाद ने बताया कि फाइनल सेटलमेंट के बारे में पता करने पहुंचे कुछ मजदूरो ने स्लीप पर अंगूठा और हस्ताक्षर किये है, मजदूरो के अंतिम भुगतान पर मुहर उनकी तय राशि के अनुरूप ही हुई है। बैंक खाते के माध्यम से ही सभी का अंतिम भुगतान होगा, मजदूरो को अंतिम भुगतान स्लीप पर हस्ताक्षर करने और अंगूठा लगाने से क्या आपत्ति है। 
उल्लेखनीय है, कि तुलसीदामर डोलोमाइट खदान बिगत 16 फरवरी 2020 से वातावरण अनापत्ति प्रमाण पत्र फेल हो जाने के चलते बंद है। खदान बंद होने से खदान समूह में काम करने वाले 730 टोकनधारी मजदूर बेकार हो गये, और उन पर आश्रित हजारो परिवार के समक्ष रोजी रोटी के लाले पड़ चुके है। खदान बंद होने के बाद से इंटक त्रिपाठी गुट खदान खुलवाने और मजदूरो के काम के बदले का भुगतान को लेकर लगातार 23 माह तक आंदोलन करते रहा। अंततः दूसरे मजदूर यूनियन सेल प्रबंधन के साथ मिलकर फाईनल सेटलमेंट तक पहुंचा दिया। 1 फरवरी से मजदूरो के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया सेल प्रबंधन और ठेका कंपनी के द्वारा शुरू कर दी गयी है। तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के मजदूरो का अंतिम भुगतान होने से उक्त खदान खुलने की संभावना पर पूर्ण विराम लग गया।


श्रद्धांजली सभा आयोजित।

श्रधांजलि सभा आयोजित।


Report by : मंगल किशोर।।

ग्राम बेला मेहँदीपर प्रखंड नवीनगर जिला औरंगाबाद बिहार के दिवंगत चंद्रदेव मेहता का श्रधांजलि सभा का आयोजन उनके पुत्र बसन्त मेहता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उनके नाते रिस्तेदार एवं गाँव के आसपास के हजारों लोगों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में मिशन गायक मनीषा प्रभाकर व प्रेम शंकर निराला मिशन गीत से लीगों को जागृत करने का काम किया।इस कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मा0 राम प्रसाद बौद्ध प्रदेश संजोजक झारखण्ड मा0 रवि पाल पलामू जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा मा0 शुष्मा बौद्ध प्रदेश संजोजक महिला मोर्चा मा0 मधुकांत लाल बौद्ध कोशाध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा मा0 दिलकेश्वर राम मेहता मा0 जंगाली मेहता दोनों जिला संरक्षक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा मा0 ईश्वरी मेहता मा0 शिवप्रसाद मेहता मा0बैद्यनाथ मेहता मा0 राजेंद्र राम जिला महामंत्री राष्ट्रीय बौद्ध महासभा मा0 लखन मेहता जिला उप महामंत्री राष्ट्रीय बौद्ध महासभा मा0 बागी कुमार बर्मा बिधायक कुर्था मा0 स्व0 पेरियार सरजू मेहता मा चितरंजन बौद्ध मा0 जय किशन जी मीडिया प्रभारी नवीनगर सहित बहुत सारे वक्तायों ने अपने विचार रखे सभी वक्तायों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि ए जो 85 प्रतिशत एस0 सी0 एस0 टी0 और ओ0 बी0 सी0 समाज है ओ आज भी मनुवादी ब्यवस्था का गुलाम है जिसे इस समाज उन्नति प्रगति रुका हुआ है।बिना इसे छोड़े इस समाज प्रगति नहीं हो सकता है।उनके पुत्र बसंत मेहता जी ने जो ये श्रधंजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किए हैं एक सराहनीये कार्यक्रम और सभी लोगों को इसी तरह का कार्यक्रम करने की जरुरत है तभी सामाजिक बदलाव होगा और ब्राह्मण वाद से मुक्ति मिलेगा।मंच का सफल संचालन मा0 प्रदीप मेहता के द्वारा किया गया।

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी

विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग पढ़ाई में करें: - डीसी           Report by santosh kumar prajapati     भारत सरकार के सामाजिक एवं अधिका...